फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav will go to Kolkata to meet Mamata Banerjee tomorrow, may reveal future strategy in a press

UP: आज ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता जाएंगे अखिलेश यादव, पत्रकार वार्ता में कर सकते हैं आगे की रणनीति का खुलासा

Wed, 06 May 2026 07:18 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला नेटवर्क लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला नेटवर्क लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 May 2026 07:18 PM IST
सार

Akhilesh to meet Mamata Banerjee: सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार ममता बनर्जी से मिलने के लिए कोलकाता जाएंगे। वह वहां एक पत्रकार वार्ता भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav will go to Kolkata to meet Mamata Banerjee tomorrow, may reveal future strategy in a press
ममता बनर्जी से मिलने जाएंगे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव सात मई को ममता बनर्जी से मिलने के लिए कोलकाता जाएंगे। वह पहले ही फोन पर ममता बनर्जी से बात कर चुके हैं। चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी ने अपनी पहली पत्रकार वार्ता में इस बात का जिक्र किया था कि अखिलेश यादव ने उन्हें फोन किया था। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव वहां ममता बनर्जी के साथ पत्रकार वार्ता भी कर सकते हैं। आगे की रणनीति का खुलासा उसी वार्ता में हो सकता है। इसके पहले ममता बनर्जी यह साफ कर चुकी हैं कि वह इस्तीफा देने राजभवन नहीं जाएंगी। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में वोट की शर्मनाक लूट 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने वोट की शर्मनाक लूट की। पुलिस प्रशासन का अवैध इस्तेमाल करने में उसे कतई संकोच नहीं किया। उत्तर प्रदेश में पीडीए की काट भाजपा के पास नहीं है। पीडीए का वोट सबसे ज्यादा है। इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र और संविधान दोनों को बचाने की बड़ी लड़ाई होगी। सपा आधी आबादी को प्रतिनिधित्व देने के लिए संकल्पित है।

महिलाओं का आरक्षण पार्टी आधारित होना चाहिए। पहले जातीय जनगणना हो, फिर आबादी के अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने प्रतापगढ़ के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर छात्रों सत्यम यादव एवं ईशान शुक्ला को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। 

अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप

इसके पहले पत्रकार वार्ता में  समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन लोकसभा चुनाव में आखिरी वक्त तक मजबूती से खड़ा रहा और जीत हासिल की, लेकिन अल्पमत की सरकार बनने के बाद भी विपक्षी दलों के साथ बेईमानी की गई। अखिलेश यादव ने चंडीगढ़ और कुंदरकी सहित विभिन्न स्थानों पर हुई कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा के '10 नम्बरी मॉडल' का जिक्र किया। 

ऐसे रहे बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग के बाद 4 मई को मतों की गणना हुई। जिसमें सत्ता धारी दल तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल लंबे शासन का अंत हो गया है। आंकड़ों की बात करें तो टीएमसी को मात्र 80 सीटें मिली हैं, जबकि पिछले चुनाव में पार्टी ने अकेले 215 सीटों हासिल की थी। जबकि भाजपा जिसे पिछले चुनाव में मात्र 77 सीटें मिली थी, उसने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर कब्जा जमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed