{"_id":"6acfa48abce31af19b006d1d","slug":"up-akhilesh-yadav-warns-party-workers-to-be-vigilant-at-polling-booths-this-is-a-life-or-death-election-for-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव ने किया कार्यकर्ताओं को आगाह, बूथों पर रहें सतर्क; हमारे लिए यह जीवन-मरण का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव ने किया कार्यकर्ताओं को आगाह, बूथों पर रहें सतर्क; हमारे लिए यह जीवन-मरण का चुनाव
Wed, 14 Oct 2026 09:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:19 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि वह बूथों पर मुस्तैद रहें। सपा के लिए यह जीवन-मरण का चुनाव है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा फर्जी वोट को अपनी ताकत समझती है। वोट चोरी बड़ा मुद्दा है। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथों पर सतर्क रहना है। 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का लक्ष्य है। यह जीवन-मरण का चुनाव है।
विज्ञापन
अखिलेश ने बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहना है। कोई भी ऐसा व्यवहार न करे, जिससे किसी को शिकायत का मौका मिले। जनता की उम्मीदें समाजवादी पार्टी से है। प्रदेश और जनता के हित में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है। शिक्षा-परीक्षा ध्वस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं खराब हो चुकी है। कानून-व्यवस्था बर्बाद है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार और लूट हो रही है। भाजपाई बेलगाम हैं। भाजपा सरकार में न किसी का जीवन सुरक्षित है और न सम्मान सुरक्षित है। अपराधी और अराजक तत्व बेखौफ है। उन्हें सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। गरीबों को बुलडोजर से डराया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद भी वोटरलिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जी वोट है। एसआईआर के दौरान भाजपा ने समाजवादी पार्टी के समर्थकों के वोट कटवाने की साजिश की। भाजपा लगातार पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों का वोट काटने की साजिश कर रही है। अगर भाजपा की फिर सरकार आ गई तो वह बुलडोजर पर सवार रहेगी।