यूपी: अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, बोले- उन्हें पहले कैसे पता चल गया कि एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर कटे हैं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री को पहले से कैसे पता चला कि एक करोड़ 27 लाख वोटर कट गए।
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम को पहले से ही पता चल जाता है कि वोट कैसे कट जाता है।अखिलेश यादव ने कहा, "मैं इसलिए ऐसे बोल रहा हूं कि उनको कैसे जानकारी हो गई कि एक करोड़ 27 लाख वोटर कट गए।"
#WATCH | Over UP CM's claim of 1.27 Crore Hindu voters missing, Samajwadi Party President Akhilesh Yadav says, "If it is true that 1.27 Crore Hindu voters are missing, that is precisely why this meeting (of BJP) is taking place. The Bharatiya Janata Party (BJP) is preparing regarding those 'shifting' votes, votes that were deleted due to people relocating (to Delhi or elsewhere), or instances where fraudulent names had been added— the BJP is now orchestrating a plan involving underground or unregistered elements—to bring in individuals from Madhya Pradesh, Jharkhand, Chhattisgarh, Bihar, Himachal Pradesh, Uttarakhand, and potentially other locations as well, in order to get them registered as voters. That is what the BJP is preparing for."
— ANI (@ANI) November 13, 2026विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर वास्तव में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब हैं तो भाजपा की यह बैठक इसी वजह से हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उन वोटों को लेकर रणनीति बना रही है, जो लोगों के दूसरे स्थानों पर चले जाने या फर्जी नाम दर्ज होने के कारण मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
कई राज्यों से लोगों को लाने का लगाया आरोप
अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर मतदाता बनवाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए ऐसे लोगों को शामिल करने की योजना बनाई जा रही है, जिनका नाम पहले से पंजीकृत नहीं है। सपा अध्यक्ष ने भाजपा की बैठक और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए।
अखिलेश ने किया था सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का किया स्वागत
सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन पर कहा था कि पीडीए समाज की आवाज उठाने वाले हर दल का करेंगे सहयोग; बोले- मोर्चों से लोकतंत्र मजबूत होता है, लेकिन मंशा समाज की भलाई की होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का स्वागत किया है।
सामाजिक स्तर पर परिवर्तन जरूरी है, लेकिन वास्तविक सफलता तभी मिलेगी, जब राजनीतिक परिवर्तन का मोर्चा भी सक्रिय होगा। अखिलेश ने दावा किया कि इस तरह के नए राजनीतिक विकल्प से भाजपा को दो से तीन प्रतिशत वोटों का नुकसान हो सकता है।
पीडीए समाज के हित में साम्प्रदायिक ताकतों से लड़ने और उसकी आवाज उठाने वाले दलों की ईमानदार आवाज जनता तक पहुंचाने में सपा सहयोग करेगी। उनके मुताबिक, इससे उन लोगों के सामने भी एक विकल्प खुलेगा, जो भावनात्मक नारों और बहकावे में आकर साम्प्रदायिक शक्तियों को वोट दे देते हैं।
वोटों की ठेकेदारी प्रथा खत्म होनी चाहिए
सपा अध्यक्ष ने कहा कि केवल बयानबाजी से सरगर्मी पैदा करने वालों का सच जनता समझती है। ऐसे मोर्चों से लोकतंत्र मजबूत होता है, बशर्ते उनके पीछे अपने समाज की भलाई की मंशा हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई दल किसी की सियासत की कठपुतली बनकर रह जाता है तो जनता उसे चुनाव में सबक सिखा सकती है।
अखिलेश ने उम्मीद जताई कि राजनीति में ‘वोटों की ठेकेदारी प्रथा’ खत्म होगी और हर दल अपने समाज के हित में काम करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिसका आधारभूत वोट ज्यादा होगा, परिवर्तन चाहने वाली जनता उसी की ओर जाएगी। उनके मुताबिक, पीडीए से बड़ा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
