{"_id":"669be39c50b679c9df0440e7","slug":"up-akhilesh-yadav-says-sp-will-follow-pda-plan-in-bypoll-too-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उपचुनाव में भी लोकसभा वाली रणनीति बनाएगी सपा, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उपचुनाव में भी लोकसभा वाली रणनीति बनाएगी सपा, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
Sun, 21 Jul 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:10 AM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने युवा संगठनों से नौजवान जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सपा का सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय होने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रणनीति साझा की।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव सिर पर हैं, इनमें पीडीए को सामने रख जनता के बीच जाकर फिर सपा को विजयी बनाना है। इसके साथ ही 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। इन सभी चुनावों में युवाओं की निर्णायक और महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अखिलेश शनिवार को राज्य मुख्यालय में समाजवादी युवा संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि उच्च शिक्षितों के लिए भी नौकरी नहीं रह गई है और वे डिलीवरी मैन बनकर रह गए हैं। उन्होंने युवा संगठनों से नौजवान जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सपा का सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय होने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण के साथ शिक्षकों के सम्मान पर जोर दिया।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि आबादी के अनुपात में आरक्षण के लिए जातीय जनगणना जरूरी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अग्निवीर भर्ती हो, पुलिस भर्ती हो या नीट परीक्षा, इनके पेपरलीक करके पीडीए को आरक्षण से वंचित करने की साजिश है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा और पीडीए होने वाले उपचुनाव और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनहित के मुद्दे लेकर जाएगी।