{"_id":"66aa8e9535748afd20012173","slug":"up-akhilesh-yadav-says-criminals-have-no-fear-of-police-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले - अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म, आए दिन हो रही वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले - अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म, आए दिन हो रही वारदात
Thu, 01 Aug 2024 12:50 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:50 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते थे कि उनकी सरकार में अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश से बाहर चले जाएंगे, जो असत्य निकला।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री लाख दावे करें लेकिन हकीकत में अपराधियों को पुलिस का भय नहीं रह गया है। आए दिन दबंगों द्वारा कब्जे, अपहरण, लूट और महिला अपराध के मामले सुर्खियां बटोरते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बयान जारी कर कहा कि जौनपुर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। तीन महीने पहले उसके पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लखनऊ में दोस्तों ने अपने दोस्त की निर्ममता से हत्या कर दी। बाराबंकी में सिगरेट के विवाद में भाइयों ने लाइनमैन को मार डाला। हरदोई में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी तरह हरदोई के ही सांडी क्षेत्र में गोबर डालने घर से निकली किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि बरेली में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते थे कि उनकी सरकार में अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश से बाहर चले जाएंगे, जो असत्य निकला। उन्हें किसी का डर नहीं रह गया है।
विज्ञापन