फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav Says—BJP is Anti-Democratic; Committed Major Fraud in Investment MOUs

UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा लोकतंत्र विरोधी, निवेश के लिए एमओयू में किया बड़ा फर्जीवाड़ा

Wed, 25 Mar 2026 07:55 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 25 Mar 2026 07:55 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर लोकतंत्र विरोधी होने और कार्यकर्ताओं पर फर्जी कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने निवेश समझौतों में गड़बड़ी और तकनीक के गलत उपयोग की बात कही। आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। साथ ही त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और संगठन में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav Says—BJP is Anti-Democratic; Committed Major Fraud in Investment MOUs
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाती है। धमकी और अवैध कार्रवाई करती है। अखिलेश यादव बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे 2027 का विधानसभा चुनाव निकट आता जा रहा है, वैसे-वैसे भाजपा नेतृत्व बौखला रहा है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग खेती, किसानी और अन्य सकारात्मक कार्यों के लिए करना चाहिए था, लेकिन भाजपा इसका प्रयोग विपक्ष के खिलाफ करती है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि एआई की एक कंपनी 2025 में बनी और 2026 में उससे 25 हजार करोड़ का एमओयू हो गया। इसके निदेशकों की कोई वैल्यू नहीं है। कहां से आकर इतना बड़ा एमओयू कर लिया। यूपी में इसके पहले भी इसी तरह के फर्जी एमओयू पकड़े गए थे। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीए से डरे भाजपा नेता

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों को सोते-जागते केवल पीडीए ही दिखाई देता है। केवल पीडीए ही सुनाई देता है। लोकसभा में हार की हताशा और आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर होने के डर से ये पीडीए का नाम सुनते ही बेचैन हो जाते हैं।

रामनवमी की दी बधाई

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुर्गाष्टमी और रामनवमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को अनंत शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अन्याय के विरुद्ध सत्य की जीत के इस पावन पर्व पर प्रभु श्रीराम के दैवीय और मानवीय चरित्र आज भी अनुकरणीय हैं।

रुक्मिणी बनीं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष

सपा ने जालौन की रुक्मिणी देवी निषाद को समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नामित किया है। रुक्मिणी देवी निषाद को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर लक्ष्य दिए गए हैं।








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed