फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   daroga drove car in Wrong direction In Lucknow beat up colonel when he protested running car over his leg

Lucknow News: दरोगा की गुंडई, उल्टी दिशा में दौड़ाई कार... विरोध पर कर्नल को पीटा; पैर पर गाड़ी चढ़ाकर फरार

Sun, 22 Jun 2025 01:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Jun 2025 01:25 PM IST
सार

लखनऊ में दरोगा की गुंडई सामने आई है। पहले तो उल्टी दिशा में कार दौड़ाई। विरोध करने पर कर्नल को पीटा। फिर उनके पैर पर गाड़ी चढ़ाकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
daroga drove car in Wrong direction In Lucknow beat up colonel when he protested running car over his leg
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पीजीआई इलाके में शनिवार सुबह उल्टी दिशा से जा रहे दरोगा की कार हरदोई के बिलग्राम निवासी कर्नल आनंद प्रकाश सुमन की गाड़ी से टकराने से बच गई। कर्नल ने यातायात नियम तोड़ने पर दरोगा को टोका तो उनसे गाली-गलौज करते हुए कर्नल को कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद उनके पैरों पर गाड़ी चढ़ाते हुए भाग निकला। मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


आनंद प्रकाश पटना में आर्मी के एनसीसी डायरेक्टरेट में कर्नल के पद पर तैनात हैं। उनके मुताबिक कुछ दिन पहले गांव में रह रहीं उनकी भाभी की मृत्यु हो गई थी। ऐसे में वह पत्नी मधु और बेटी के साथ गांव आए आए थे। वहां से वह आशियाना के रश्मिखंड निवासी सैन्यकर्मी बड़े भाई दिलीप सुमन के घर गए थे। शनिवार सुबह 9:30 बजे वह कार से पत्नी, बेटी और भतीजी के साथ पटना के लिए निकले थे। 

विज्ञापन

दोनों पैरों पर गाड़ी चढ़ाकर सिग्नल तोड़ते हुए भाग गया

इसी समय तेलीबाग चौराहे से पीजीआई की ओर मुड़ने के दौरान उल्टी दिशा से गाड़ी से वर्दीधारी दरोगा अचानक से उनके सामने आ गया। इस पर कर्नल ने हादसा बचाने के लिए कार में ब्रेक मार दी। इससे कर्नल की कार में पीछे से ऑटो टकरा गया। कर्नल का आरोप है कि उन्होंने दरोगा को टोका तो उसने उन्हें थप्पड़ मारे और गाड़ी उनके दोनों पैरों पर चढ़ाकर सिग्नल तोड़ते हुए चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज

आनंद की पत्नी के मुताबिक घटना में पति जख्मी हो गए। उनका अस्पताल में उपचार कराया गया। पत्नी का आरोप है कि घटना के समय कई पुलिसकर्मी गुजरे, लेकिन किसी ने आरोपी दरोगा को रोकने का प्रयास नहीं किया। एडिशनल इंस्पेक्टर पीजीआई विनोद कुमार पांडे के मुताबिक कर्नल के बड़े भाई की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दरोगा की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed