फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tent house owner got payment for one program of CM Yogi from two departments In Gonda case registered

गजब कारनामा: सीएम के एक कार्यक्रम का दो विभागों से करा लिया भुगतान, लाखों किए पार; खुलासा हुआ तो अफसर हैरान

Sun, 22 Jun 2025 01:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 22 Jun 2025 01:57 PM IST
सार

गोंडा में टेंट हाउस के मालिक का गजब कारनामा सामने आया है। उसने सीएम योगी के एक कार्यक्रम का दो विभागों से अलग-अलग भुगतान करा लिया। अफसरों की आंखों में धूल झोंककर लाखों पार कर दिए। जांच में खुलासा हुआ तो फर्म के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
tent house owner got payment for one program of CM Yogi from two departments In Gonda case registered
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : @BJP4JnK

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा में पार्वती अरगा झील के पास बीती दो फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम हुआ था। इस एक कार्यक्रम का महेंद्र सिंह टेंट हाउस, झिलाही बाजार ने दो विभागों से 13.95 लाख रुपये का भुगतान करा लिया। जांच में मामला सामने आया।इस पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) खंड एक के अवर अभियंता ने फर्म के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


अवर अभियंता ललित कुमार पाठक के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के आर्द्रभूमि दिवस समारोह को पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक व सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर ने मिलकर आयोजित किया। टेंट व खानपान की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह टेंट हाउस को सौंपी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: जासूस तो नहीं लखनऊ में गिरफ्तार उज्बेकिस्तान की युवतियां? कराई थी प्लास्टिक सर्जरी; खुफिया एजेंसियां अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही काम के 13.95 लाख रुपये दोबारा ले लिए

सभी मदों को मिलाकर 29 मार्च को पीडब्ल्यूडी की ओर से 69.30 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इससे पूर्व पांच मार्च को सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से 19.95 लाख रुपये का भुगतान किया गया। फर्म ने पूर्व के भुगतान को छिपाकर धोखे से एक ही काम के 13.95 लाख रुपये दोबारा ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed