{"_id":"69c69b98732e93a7ae044780","slug":"up-akhilesh-yadav-said-the-situation-regarding-diesel-petrol-and-gas-cylinders-is-bad-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले - डीजल, पेट्रोल और गैस सिलिंडर को लेकर हालात खराब, भाजपा पर जमाखोरी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले - डीजल, पेट्रोल और गैस सिलिंडर को लेकर हालात खराब, भाजपा पर जमाखोरी का लगाया आरोप
Fri, 27 Mar 2026 08:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 27 Mar 2026 08:30 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने वोट कटवाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर करके फॉर्म-7 भरवाए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा संविधान से नहीं, मनविधान से चलती है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलिंडर को लेकर स्थितियां खराब हैं। अखिलेश ने शुक्रवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोगों ने वोट कटवाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर करके फार्म-7 भरवाए। चुनाव आयोग का काम वोट बढ़वाना है, वोट कटवाना नहीं। हमने पीडीए के तहत पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, अगड़े, आदिवासी और आधी आबादी, सबको जोड़ा है। उत्तर प्रदेश विकास करेगा तो देश विकास करेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आठ श्रद्धालुओं की मौत, गर्ल्स कॉलेज में भगदड़, मुस्लिमों ने आरती उतारी; पेट्रोल-डीजल पर नया आदेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- बारिश से फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को दिलाएं मुआवजा, डीएम फील्ड पर उतरें
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने डिजिटल डिवाइड खत्म किया था। हर गांव में इंटरनेट पहुंचाने के लिए कैबिनेट के फैसले से ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का निर्णय लिया। सरकार बनने पर हम नियमों से परे जाकर किसी उद्योगपति को सपोर्ट नहीं करेंगे।
सिलिंडर की जमाखोरी भाजपा के लोगों पर करने का आरोप लगाया
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के डिप्टी सीएम के बयान से यह साबित हो गया है कि सिलिंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी भाजपाई ही कर रहे हैं। डिप्टी सीएम का दावा है कि जिसके यहां सिलेंडर न हो, वो हमारे यहां सूचना भेज दे, हम सिलेंडर भिजवा देंगे’। डिप्टी अपना फोन नंबर सोशल मीडिया पर डाल दें या अपने घर, कार्यालय या फिर सीधे अपने जमाखोरीवाले अंडरग्राउंड गोदाम का पता ही दे दें। अखिलेश ने कहा कि डिप्टी सीएम स्टूल लगाकर गैस एजेंसी और पेट्रोल पंपों के आगे क्यों नहीं बैठ जाते।