फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said that the discrepancy between the data of the State Election Commission and the Central

UP: अखिलेश यादव बोले-राज्य निर्वाचन आयोग और केंद्रीय चुनाव आयोग के आंकड़ों में फर्क पैदा कर रहा संदेह

Fri, 02 Jan 2026 10:43 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 02 Jan 2026 10:43 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करने और मतदाता सूची की सतर्क निगरानी करने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में अंतर पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said that the discrepancy between the data of the State Election Commission and the Central
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नव वर्ष की बधाई देने आए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने में जुट जाएं। मतदाता सूची को लेकर हो रहे एसआईआर पर पूरी नजर रखें। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया हो, उन्हें शामिल कराएं। सभी लोग सावधान रहें। जिस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि चार करोड़ वोट कट गए हैं, उसी समय उन्होंने अधिकारियों को बेईमानी करने का संदेश दिया था।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय जिस तरह के आंकड़े सामने आए हैं, उसमें चुनाव आयोग और अधिकारियों को अपनी विश्वसनीयता साबित करनी है। हमें उम्मीद है चुनाव आयोग, मैपिंग एप और जो कंपनियां चुनाव आयोग का तकनीकी रूप से मदद कर रही हैं, वे निष्पक्ष होंगी। उन्होंने कहा कि अगर मतदाताओं की संख्या के आंकड़ों में फर्क आता है। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़े और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के आंकड़े भिन्न हैं तो एसआईआर का क्या मतलब रह गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान और महिलाएं त्रस्त हैं। उधर, नववर्ष के अवसर पर सदर कैंट गुरुद्वारा साहिब की ओर से अखिलेश यादव को नरेंद्र सिंह छाबड़ा, नवल जीत सिंह नागपाल, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, आतम सिंह सोढ़ी और महेंद्र सिंह छाबड़ा ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। अभिषेक दीक्षित ने संडीला के लड्डू भेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम सेवा संस्थान के प्रांगण में पुलिस की मुस्तैदी का किया स्वागत

अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से कहा कि हम उत्तर प्रदेश पुलिस का अभिनंदन करते हैं जो अतिरिक्त सजगता और सतर्कता से माघ मेले में निर्माणाधीन सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के प्रागंण में पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा-संरक्षा का काम संपन्न कर रही है। शासन-प्रशासन इस तथ्य से अवगत है कि नेताजी के प्रति आम लोगों की कितनी आस्था रही है। इसलिए लाखों लोग यहां दर्शनार्थी बनकर आएंगे। इसी कारण से सुरक्षा की अतिरिक्त जांच करी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed