फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said - Jobs are not on BJP's agenda... they are deceiving the youth; their future is being

यूपी : अखिलेश यादव बोले-नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं...युवाओं को धोखा दे रही; भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Thu, 11 Dec 2025 06:27 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 11 Dec 2025 06:27 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने भाजपा पर युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा देने और भर्तियों को टालने का आरोप लगाया। लखनऊ में उनसे मिले ईराकी प्रतिनिधिमंडल ने भारत-ईराक संबंध मजबूत करने की बात कही और उन्हें ईराक यात्रा का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said - Jobs are not on BJP's agenda... they are deceiving the youth; their future is being
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकताओं में नौकरी और रोजगार जैसे मुद्दे हैं ही नहीं। अखिलेश यादव ने प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन को नैतिक समर्थन देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि हमारा समर्थन हमेशा प्रतियोगी छात्रों के साथ रहा है। यह राजनीति का नहीं, युवाओं के भविष्य का सवाल है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। बड़ी संख्या में विभागों में पद खाली हैं, लेकिन सरकार भर्तियों को टालती जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र-नौजवान वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, पर नियुक्तियां न होने से वे निराश और हताश हो चुके हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल झूठे वादों का सहारा ले रही है और नौकरी-रोजगार पर बात करने से बचती है। आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटने, विवाद खड़े करने और जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने में लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश से मिलकर ईराकी प्रतिनिधि बोले...

लखनऊ में अखिलेश यादव से नजफ, ईराक के आध्यात्मिक नेता अयातुल्ला शेख मोहम्मद याकूबी के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में मुलाकात की। मौलाना जावेद आब्दी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधियों में अल्लामा सैयद अली अल यासरी, अल्लामा सैयद अली नकी जैदी, अल्लामा डॉ. सैयद कल्बे अब्बास रिजवी अल इज्तेहादी और अल्लामा शेख सालह शामिल थे।

प्रतिनिधियों ने मुलाकात को यादगार बताते हुए कहा कि भारत अखिलेश यादव के नेतृत्व में तरक्की कर सकता है और वे सबको साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने बताया कि ईराक में भी लोग अखिलेश को पसंद करते हैं। 

ईराकी सांसदों के लिए भारत की संसद में अखिलेश के भाषणों का अरबी अनुवाद कराने की बात भी उन्होंने कही। प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि ईराक में पेट्रोल उत्पादन पर्याप्त है और दोनों देशों के बीच व्यापारिक व सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होने चाहिए।


अखिलेश यादव ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्बकम की भावना वाला देश है। उन्होंने कहा कि मेल-मिलाप और आपसी भरोसा ही दुनिया में भाईचारा व अमन-चैन ला सकता है। उन्होंने समाजवादी सरकार के कामों का जिक्र करते हुए महिलाओं को दी गई पेंशन, साइकिल ट्रैक, लैपटॉप वितरण, फ्री इलाज और 108 व 1090 सेवाओं को जनहित में महत्वपूर्ण बताया। प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए अखिलेश यादव को ईराक यात्रा का निमंत्रण भी दिया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed