फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav said – BJP wants to abolish the Constitution, is creating division among the youth.

UP: अखिलेश बोले- संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा; पीडीए के वोट काटने के मुद्दे पर सपा पहुंची चुनाव आयोग

Wed, 18 Feb 2026 10:11 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 18 Feb 2026 10:11 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नौजवानों में फूट डाल रही है और पीडीए को बदनाम कर रही है। गोरखपुर के स्वास्थ्य मुद्दे पर सरकार को घेरा। चुनाव आयोग से धांधलियों पर कार्रवाई की मांग भी की।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said – BJP wants to abolish the Constitution, is creating division among the youth.
अखिलेश यादव - फोटो : samajwadi party YT channel

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से चिढ़ है। भाजपा पीडीए को बदनाम करना चाहती है। नौजवानों में फूट डाल रही है। समाजवादी पार्टी के विरोध प्रचार की नीति बना रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं को भाजपा से सावधान रहना है।

विज्ञापन


अखिलेश प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा डॉ. राम मनोहर लोहिया और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने के लिए अडिग है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सिर्फ विध्वंस करना जानती है।

विज्ञापन

गोरखपुर में रोशनी जाना बनेगा स्वास्थ्य मंत्री का विभाग छीनने का आधार

अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में लोगों की आंखों की रोशनी छिन रही है। मुख्यमंत्री जब गोरखपुर आते हैं तो क्या और कोई भी देखभाल या हिसाब-किताब करते हैं या फिर केवल जोड़-गांठ करके चले जाते हैं। यहां तो चिराग तले अंधेरा है। स्वास्थ्य मंत्री को भी यह यह समझ लेना चाहिए कि इसे अगले मंत्रिमंडल विस्तार में उनसे विभाग छीनने का आधार बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई करेगा चुनाव आयोग 

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को हमारे प्रतिनिधिमंडल ने जो ज्ञापन सौंपा है, वो एक ऐसी उम्मीद है है जो हर इंसान के अंदर बैठे जमीर से दुनिया हमेशा करती आई है। कभी-कभी सत्ताधारी दल के लोग अधिकारियों को गलत करने पर मजबूर भी करते हैं। बचपन में हमने ‘पंच परमेश्वर’ की जो कहानी सुनी थी, उस पर हमारा एतबार आज भी कायम है।

एसआईआर में फार्म 7 की अनगिनत धांधलियों और गड़बड़ियों को लेकर हमारी जो आपत्तियां और ठोस सुबूत हैं, उनका संज्ञान लेकर चुनाव आयोग न्यायसंगत निर्णय लेगा। इस अपराध के लिए कानूनी कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर भी करेगा, ये हमारा अटूट विश्वास है।

विज्ञापन

पीडीए के वोट काटने के मुद्दे पर सपा पहुंची चुनाव आयोग

सपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) और विशेषकर मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से अवैध रूप से काटने की शिकायत की है। ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसा सुल्तानपुर, सिकंदरपुर, सरोजनीनगर, जसवंतनगर, अयोध्या, प्रतापगढ़, सकलडीहा, विधूना, नगीना, नहटौर, भोजीपुरा, फर्रूखाबाद, मथुरा, कुंदरकी और शामली विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर किया गया है। फर्जी हस्ताक्षर और दबाव के माध्यम से फार्म-7 जमा किए जा रहे हैं।

सपा का आरोप है कि भाजपा द्वारा सुनियोजित तरीके से पीडीए और मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की कोशिश की जा रही है। कई स्थानों पर निरक्षर व्यक्तियों के फर्जी हस्ताक्षर का प्रयोग किया गया है, जबकि कुछ मामलों में बीएलओ पर दबाव बनाकर या जबरन हस्ताक्षर करवाकर फार्म-7 जमा कराए गए हैं। जसवंतनगर में एक बीएलओ ने भाजपा नेताओं पर जबरन हस्ताक्षर कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की तहरीर दी है। इसी तरह, अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी बीएलओ और मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार और धमकी की घटनाएं सामने आई हैं।



 

चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर सवाल

ज्ञापन में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी द्वारा लगातार शिकायतें और ज्ञापन दिए जाने के बावजूद भारत निर्वाचन आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। चुनाव आयोग, प्रशासन और भाजपा के गठजोड़ से लॉजिकल एरर के नाम पर पीडीए मतदाताओं को नोटिस भेजने का नया खेल खेला जा रहा है। पार्टी ने मांग की है कि फार्म-7 से नाम हटाने की प्रक्रिया केवल सरकारी बीएलओ द्वारा ही शुरू की जाए और प्रतिदिन सार्वजनिक रूप से डाटा जारी किया जाए कि किस विधानसभा क्षेत्र, किस बूथ पर, किसके नाम से फार्म-7 जमा हुआ और किसने किस आधार पर आवेदन किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आश्वासन दिया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं काटा जाएगा। फॉर्म-7 पर बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और मतदाता व आवेदक को नोटिस रिसीव कराई जाएगी। इस अवसर पर विधायक कमाल अख्तर, डॉ. आरके वर्मा , मनोज पारस, शहजिल इस्लाम आदि मौजूद रहे। सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन की रूपरेखा सामने रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed