फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav's scathing attack on the state government, said- change the name of police stations to atro

यूपी: अखिलेश यादव का प्रदेश सरकार पर तीखा हमला, कहा- पुलिस थानों का नाम बदलकर अत्याचार गृह रख दें

Mon, 28 Oct 2024 06:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Oct 2024 06:49 AM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हम हम मोहित पांडेय और अमन गौतम के पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। 
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav's scathing attack on the state government, said- change the name of police stations to atro
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज में बदल दिया है। पुलिस निर्दोष लोगों को फर्जी मामलों में पकड़कर प्रताड़ित कर रही है। पीट-राजधानी लखनऊ में एक पखवारे में दो युवाओं की पुलिस हिरासत में पिटाई से मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने में माहिर भाजपा सरकार को अब पुलिस थानों का नाम बदलकर अत्याचार गृह रख देना चाहिए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि विकासनगर के अमन गौतम के बाद शनिवार को चिनहट की पुलिस ने कारोबारी मोहित पांडेय की पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मारा-पीटा और पीड़ित को मांगने पर भी पीने का पानी नहीं दिया। तड़पा-तड़पा करके मार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। पीड़ित परिवार की हर मांग पूरी की जाए। पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। इसी तरह से फर्जी एनकाउंटर में भी यूपी देश में सबसे ऊपर है। सत्ता संरक्षण में पुलिस खुद अराजकता पर उतारू हो गयी है। कानून का राज खत्म हो गया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की चर्चा विकास और सकारात्मक कार्यों के बजाय हत्या, लूट, बलात्कार, पुलिस हिरासत में मौत, भ्रष्टाचार, दंगे और बवाल जैसी नकारात्मक वजहों से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में मौत के मामले में यूपी नम्बर वन : वंशराज दुबे

 लखनऊ में पुलिस हिरासत में कपड़ा कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश सरकार को घेरा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने बयान जारी कर कहा कि पुलिस हत्यारी हो गई है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ पुलिस की कस्टडी में दो हफ़्ते पहले ही एक दलित युवक को इतना पीटा गया कि उसकी थाने के अंदर ही मौत हो गई। अब चिनहट निवासी मोहित पांडेय की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि उसकी पिटाई की गई है। वंशराज दुबे ने कहा कि प्रदेश में पुलिस हिरासत में मौत के मामले थम नहीं रहे हैं।

इसी साल मई में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना चौकी में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। पुलिस चौकी में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। अब दो हफ्ते के अंदर राजधानी लखनऊ में पुलिस हिरासत में मौत के दो मामला ये साबित करता है कि पुलिस हिरासत में मौत के मामले में यूपी अब नंबर वन हो गया है।

उन्होंने लखनऊ की घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। क्योंकि परिवार का आरोप है कि पुलिस ने रात भर उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने परिजनों को अस्पताल से धक्का-मुक्की कर बाहर भेज दिया। सड़क जाम करने के बाद मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed