फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav lashed out at the BJP, stating that the government has discriminated against madrasas and k

यूपी: अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे, बोले- इस सरकार ने मदरसों के साथ भेदभाव किया, इनको सिर्फ बांटना आता है

Mon, 28 Sep 2026 12:58 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 28 Sep 2026 12:58 PM IST
सार

लखनऊ में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर मदरसों के साथ भेदभाव और लोगों को बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव में वोट कटने और अनियमितताओं के भी आरोप लगाए। अखिलेश ने शिक्षा मित्रों की स्थिति सुधारने का वादा किया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav lashed out at the BJP, stating that the government has discriminated against madrasas and k
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इस सरकार को कोई और दूसरा काम नहीं करना है। इनको सिर्फ लोगों को बांटना है। मदरसों के साथ इन्होंने भेदभाव किया है। भाजपा को सिर्फ तोड़ना आता है। आधी-अधूरी नौकरी और आधी-अधूरी शिक्षा देने का काम भाजपा ने किया था। हमारी सरकार आने पर सारी व्यवस्था ठीक कर देंगे। आने वाले समय हम शिक्षा मित्रों को और बेहतर बनाने का काम करेंगे। उनको एक शिक्षके रूप में सम्मानित करेंगे।  

विज्ञापन


पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और सुझाव मिले हैं। उन्होंने शिक्षक नेता लाल बिहारी यादव के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों की आवाज उठाई है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसे किस तरह वित्तीय रूप से लागू किया जाएगा, इसकी पूरी जानकारी पार्टी अपने घोषणापत्र में देगी। उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की व्यवस्था करने की भी बात कही। इसके अलावा मदरसों की सेवाएं बहाल करने, संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं का समाधान करने और शिक्षा मित्रों की पुरानी व्यवस्था को लागू कर उन्हें शिक्षक बनाने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेजों में लागू किए गए सेमेस्टर सिस्टम को खत्म किया जाएगा। अखिलेश ने भाजपा पर जमीन से जुड़े मामलों को लेकर आरोप लगाए और किसानों को भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा तथा मार्केट वैल्यू देने की मांग की। उन्होंने अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए किसानों के मुआवजे को बढ़ाने की भी मांग की।
 

अखिलेश- सपा के सभी 11 उम्मीदवारों को जिताएं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पार्टी के सभी 11 विधान परिषद उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है।

अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी संकेत दिया कि समाजवादी पार्टी तीन उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है। मौजूदा विधानसभा संख्या के आधार पर सपा के दो उम्मीदवारों के निर्वाचित होने की स्थिति बताई जा रही है, जबकि तीसरे उम्मीदवार के लिए अतिरिक्त समर्थन की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने और तदर्थ शिक्षकों को बहाल करने की बात भी कही। सपा प्रमुख ने इन घोषणाओं को शिक्षकों से जुड़े मुद्दों के समाधान के तौर पर सामने रखा।  


 

 

बचाव करने वाले खुद घोटाले में शामिल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की गड़बड़ी के कारण सपा की सरकार यूपी में नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हमने कहा था कि सपा समर्थकों के वोट काटे गए। 2017 में हम समझ नहीं सके। हम मानते थे कि चुनाव आयोग ईमानदारी से और निष्पक्ष होकर काम कर रहा होगा पर ऐसा नहीं था।



अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव में लंबे समय से गड़बड़ी कर रहा था पर अब सामने आ रही है। भाजपा के लोगों ने गांव-गांव से वोट कटवाने की कोशिश की और बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरकर भेजे। लखनऊ में एक ही व्यक्ति ने फॉर्म-7 भरकर 100 से ज्यादा वोट कटवाए जबकि एक व्यक्ति सिर्फ पांच लोगों के खिलाफ ही फॉर्म-7 जमा कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव में गड़बड़ी पर आयोग का बचाव कर रहे हैं। इसका मतलब है कि वो भी घोटाले में शामिल हैं।

 

 

चुनावों में वोट चोरी और बेईमानी तो लंबे समय से चल रही

अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावों में वोट चोरी और बेईमानी तो लंबे समय से चल रही है। 2022 के चुनाव में हमने देखा कि समाजवादी पार्टी समर्थकों के बड़ी संख्या में वोट काट दिए गए। अब जब बेईमानी की खबरें अखबारों में छपने लगीं, तब लोगों को समझ में आ रहा है कि वोट चोरी और चुनाव में घोटाला हो रहा है। नोएडा में अभी भी फर्जी वोट बनाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट चोरी की जिस तरह से खबरें आ रही हैं, उसका स्वतः संज्ञान लेते हुए कोर्ट को पश्चिम बंगाल और बिहार में दोबारा चुनाव कराना चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 2024 में भाजपा को हराया है। 2027 में भाजपा का सफाया कर देंगे। भाजपा पूंजीपतियों के लिए काम करती है और धन्नासेठों की पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed