फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav gave a sharp reaction to the exit poll, said - the basis of these figures is DM, not EVM

यूपी: अखिलेश यादव ने दी एग्जिट पोल पर तीखी प्रतिक्रिया, कहा- इन आंकड़ों का आधार ईवीएम नहीं डीएम हैं

Sun, 02 Jun 2024 03:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Jun 2024 03:33 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार की शाम आए एग्जिट पोल को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि यह कई महीने पहले लिख लिए गए थे बस इन्हें दिखाया अब गया है। उन्होंने उसकी क्रोनोलॉजी समझाई। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav gave a sharp reaction to the exit poll, said - the basis of these figures is DM, not EVM
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार की शाम आए एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार साफ बनते हुए दिख रही है। भाजपा भारी बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। अपने एक्स एकांउट पर उन्होंने एक्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझाई है। 

विज्ञापन


 एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए: 
- विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके। 
- आज का ये भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है। 
- इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। 
- इस एक्ज़िट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलनेवाले शेयर बाज़ार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं। 
- अगर ये एक्ज़िट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही इल्ज़ाम न लगाते। 
- भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं। 
- भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है। 
विज्ञापन

- भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं। 
एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने लिखा। Exit Poll का आधार EVM नहीं DM है।  प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता।
 

पोल में भाजपा को बड़ी जीत 
मालूम हो कि करीब-करीब सभी एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगियों को साढ़े तीन सौ से लेकर चार सौ सीट तक जीतता हुआ दिखाया गया है। यूपी में भाजपा 62 से 72 सीटें तक जीत सकती है, ऐसा करीब करीब हर एग्जिट पोल ने अनुमान प्रकट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed