Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav claims Minister Rajbhar’s party has demanded 36 seats from the BJP; releases the list.

अखिलेश यादव का दावा: मंत्री राजभर ने भाजपा से मांगी 36 सीटें, सूची जारी की, सुभासपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Fri, 20 Nov 2026 12:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 20 Nov 2026 12:54 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि सुभासपा एनडीए से बाहर निकलना चाहती है इसलिए यूपी में 36 सीटों की मांग कर रही है। वहीं, मामले पर सुभासभ ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए सूची को फर्जी करार दिया है और कहा कि ये उनकी राजनीतिक हताशा है।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav claims Minister Rajbhar’s party has demanded 36 seats from the BJP; releases the list.
अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भाजपा से 36 सीटों की मांग की है। अखिलेश यादव ने सीटों की सूची भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुभासपा का भाजपा से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट मांग रहे हैं। ये लिस्ट नहीं है हारते हुए ‘एनडीए’ गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है क्योंकि आधारशून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाक़ी दल और बी-पी टीम भी उसी हिसाब से सीटें माँगेंगी… फिर तो भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी शायद इसीलिए भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ज्यादा सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स की राह पर निषाद पार्टी और सुभासपा, अपना दल की ये रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भावुक आजम बोले- मुझे देश छोड़ने की अनुमति दे सरकार, बच्चों से बीड़ी बनवा लेता, लेकिन जेल नहीं जाने देता

 

अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले भी सुभासपा को लेकर सीटों से संबंधित दावा किया था। अब उन्होंने लिस्ट जारी की है।

 
Trending Videos

सुभासपा की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- फर्जी सूची जारी करना राजनीतिक हताशा

अखिलेश यादव द्वारा सुभासपा की कथित 36 सीटों की फर्जी सूची वायरल करने पर सुभासपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा - सीटों की मांग करना लोकतांत्रिक अधिकार है। फर्जी सूची वायरल करना राजनीतिक हताशा है, गठबंधन की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा - सुभासपा किसी परिवार की विरासत पर नहीं, संघर्ष और संगठन के दम पर खड़ी है। एनडीए में कोई विघटन नहीं है। सीटों का फैसला सोशल मीडिया पोस्ट से नहीं, बातचीत और सहमति से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed