फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav attacks Yogi government, says- Crime will reduce in the state only when BJP rule is removed

यूपी: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- भाजपा का शासन हटेगा तभी प्रदेश से कम होंगे अपराध

Wed, 09 Jul 2025 05:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Jul 2025 05:18 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। जब यह सत्ता से जाएंगे तभी बदलाव आएगा। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav attacks Yogi government, says- Crime will reduce in the state only when BJP rule is removed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा का शासन हटेगा, तभी कानून व्यवस्था में सुधार होगा। वे प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पाता है। भाजपा भूमाफिया बन गई है। उन्होंने कहा कि तालाब की सरकारी जमीनों पर भाजपाई अवैध कब्जे कर रहे हैं। जमीनों पर कब्जा करना ही भाजपा का एजेंडा है। सपा अध्यक्ष ने कहा आरएसएस उत्तर प्रदेश में नागपुर जैसा केंद्र बना रही है। भाजपा समाज में झूठ और नफरत फैला रही है। सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि सपा कार्यकर्ता भाजपा से पूरी तरह सजग रहकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। वोटर लिस्ट पर विशेष ध्यान देना है। भाजपा वोटर लिस्ट को लेकर साजिश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने अखिलेश को सौंपी अपनी राशि
अखिलेश यादव को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर गोरखपुर से आईं कक्षा तीन की बालिका रश्मिका यादव और कक्षा 6 के बालक राजेश यादव विक्की ने अपने गुल्लकों की राशि भेंट की। इन बच्चों के साथ उनकी मां शौर्य यादव ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश ने इन बच्चों की भावनाओं की भूरि-भूरि सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed