फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh said – I will go to Ram temple with MPs and MLAs, pointing and said – fix the date of going

यूपी: अखिलेश बोले- सांसद-विधायकों के साथ जाऊंगा राम मंदिर, इशारा करके बोले- तय करो जाने की तारीख

Thu, 08 Oct 2026 10:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 08 Oct 2026 10:02 PM IST
सार

Akhilesh Yadav Ayodhya visit: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह अयोध्या राम मंदिर जाएंगे। वह पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों के साथ जाएंगे। 
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh said – I will go to Ram temple with MPs and MLAs, pointing and said – fix the date of going
राम मंदिर जाएंगे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय ‘पवन’ की ओर इशारा करते हुए कहा कि तारीख तय करो, सभी विधायकों और सांसदों के साथ मिलकर रामलला के दर्शन करेंगे। वह बृहस्पतिवार को पवन पांडेय के कृष्णापुर स्थित आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे। भागवत कथा के मंच से अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें श्रीराम और श्रीकृष्ण समेत सभी भगवानों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सैफई में केदारेश्वर मंदिर बनने के बाद रामजन्मभूमि जाकर दर्शन करेंगे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास को लेकर इतने आश्वस्त हैं तो उन्हें स्वयं यहां से चुनाव लड़कर अपनी लोकप्रियता साबित करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जनता भाजपा के दावों और जमीनी हकीकत का हिसाब करेगी। कहा कि अयोध्या में सपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद भाजपा लगातार सर्वे करा रही है। हर सर्वे में पार्टी पीछे दिखाई दे रही है और चर्चा है कि भाजपा को अयोध्या में नया प्रत्याशी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


अयोध्या के विकास का लाभ स्थानीय लोगों को मिले
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अयोध्या के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन विकास का वास्तविक लाभ यहां के लोगों को मिलना चाहिए। सपा की सरकार बनने पर अयोध्या के विकास को नई गति दी जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विकास परियोजनाओं का अधिकतम लाभ स्थानीय निवासियों को मिले। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने और विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। अयोध्या को केवल पर्यटन केंद्र नहीं, बल्कि विश्व की प्रमुख तीर्थनगरी के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता होगी। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर वर्ष 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। अयोध्या में किसी गरीब का घर या दुकान उजाड़ने की कार्रवाई नहीं होगी। युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी उनकी सरकार काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना 

अखिलेश ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए और किसी भी स्तर पर बेईमानी या भेदभाव नहीं होना चाहिए। गरीबों के मताधिकार की रक्षा करना आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका मूल संदेश अन्याय के खिलाफ खड़े होने और किसी के साथ भेदभाव न करने का है। आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार गठबंधन पहले से अधिक मजबूत होगा। उन्होंने दावा किया कि सपा और उसके सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश की जनता का समर्थन हासिल करेंगे।

रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को राममंदिर का वैभव स्वीकार नहीं

श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रामलला के दर्शन नहीं करने पर भाजपा नेताओं ने निशाना साधा। अखिलेश यादव पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के यहां आयोजित कथा में शामिल होने पहुंचे थे।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रामनगरी आने के बावजूद रामलला के दर्शन से दूरी बनाना अखिलेश यादव की अयोध्या के प्रति सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस राममंदिर के लिए करोड़ों रामभक्तों ने संघर्ष किया, वहां जाने से परहेज करना अयोध्या की आस्था से दूरी का संदेश देता है।

महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि रामसेवकों पर गोली चलवाने वाली राजनीति को अयोध्या का विकास और राममंदिर का वैभव आज भी स्वीकार नहीं है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राममंदिर करोड़ों रामभक्तों की आस्था और लंबे संघर्ष का परिणाम है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि रामसेवकों पर गोली चलाने वालों को अयोध्या की जनता भूली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed