फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh said DM should show death certificates of those whose names were deleted in 2022

यूपी: अखिलेश बोले 2022 में जो नाम काटे गए उनके मृत्यु प्रमाण दिखाएं डीएम, शुरू हुई मऊ उपचुनाव की तैयारी

Wed, 20 Aug 2025 11:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 20 Aug 2025 11:36 AM IST
सार

UP Politics:  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं उनके मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाए जाने चाहिए। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh said DM should show death certificates of those whose names were deleted in 2022
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Mau By-Election: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में 2022 के विधानसभा चुनावों में नाम काटने को लेकर हमने जो 18000 शपथपत्र दिए थे, भाजपा सरकार उनमें से एक का भी जवाब सही तरीके से देना नहीं चाहती है। जिलाधिकारी को आगे करके चुनाव आयोग बच नहीं सकता। इस मामले की गहन जांच पड़ताल हो। डीएम दिखाएं कि नाम काटते समय जो मृत्यु प्रमाणपत्र लगाए गए थे वो कहां हैं। अगर ये झूठ नहीं है तो ये सफाई देने में इतने साल क्यों लग गए।
विज्ञापन


मऊ में उपचुनाव की तैयारी, मतदाता सूची के लिए कार्यक्रम जारी
 चुनाव आयोग ने मऊ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मतदाता सूची में संशोधन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह सीट सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी को सजा होने से रिक्त हुई थी।आयोग ने इस क्षेत्र की मतदाता सूचियों में संशोधन के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 2 सितंबर को होगा। दावे और आपत्तियां 2-17 सितंबर के बीच ली जाएंगी। दावों और आपत्तियों पर निर्णय 25 सितंबर तक लिया जाएगा। अंतिम प्रकाशन 30 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed