{"_id":"616b0ac13a7ce4581b58f6cd","slug":"up-akhilesh-said-assembly-elections-are-the-time-of-examination-for-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : अखिलेश बोले, लोकतंत्र के लिए परीक्षा की घड़ी है विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : अखिलेश बोले, लोकतंत्र के लिए परीक्षा की घड़ी है विधानसभा चुनाव
Sat, 16 Oct 2021 10:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:54 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए परीक्षा की घड़ी है। यह चुनाव राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय करेगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए परीक्षा की घड़ी है। यह चुनाव राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय करेगा। भाजपा की हर चाल से सावधान रहना होगा। अखिलेश शनिवार को यहां लोहिया सभागार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत शातिर है, इसलिए इस बार कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं, नेताओं को बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए जुटना होगा। सपा का काम करने में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात बहुत बिगड़े हुए हैं। समाजवादी सरकार बनने पर ही लोगों की परेशानियां दूर होंगी।
विज्ञापन
किसानों-नौजवानों के हितों का संरक्षण होगा। भाजपा सरकार का पूरा कार्यकाल विफलताओं का है। भाजपा सरकार में प्रदेश पिछड़ता चला गया है। डबल इंजन की सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान हैै। भाजपा ने खुद तो कुछ किया नहीं समाजवादी सरकार के कामों को अपना बता रही है।
विज्ञापन