फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh's scathing attack on BJP, said- Commission gave code to BJP leaders, they are increasing votes si

यूपी: अखिलेश का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- आयोग ने भाजपा नेताओं को दिया कोड; घर बैठे बढ़ा रहे वोट

Sat, 06 Sep 2025 09:55 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Sep 2025 09:55 AM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग ने उन्हें एक कोड दिया है। उसके माध्यम से ही वोट बनाए जा रहे हैं 

विज्ञापन
UP: Akhilesh's scathing attack on BJP, said- Commission gave code to BJP leaders, they are increasing votes si
अखिलेश यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा नेताओं को कोड दे दिया है। इसके जरिये वे घर बैठकर वोट बढ़ा रहे हैं। सरकार पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के एसडीएम तैनात नहीं कर रही है। यह पूछे जाने पर किन राज्यों में इस तरह के कोड दिए गए हैं, अखिलेश ने कहा कि कई स्थानों पर ऐसा हुआ है।

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि किसी व्यक्ति का वोट बनने से न छूटे और एक भी फर्जी वोट न बनने पाए। लेकिन, भाजपा सरकार, अधिकारियों और चुनाव आयोग की तिकड़ी बन गई है। चुनाव आयोग भाजपा का जुगाड़ आयोग बन गया है। चुनावों में वोटों की डकैती हो रही है। सपा ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सपा के सभी फ्रंटल संगठन के लोगों की जिम्मेदारी है कि एक भी वोट लिस्ट से कटने न पाए। पंचायत चुनाव में भी इसका विशेष ख्याल रखें। जीएसटी को लेकर अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव को देखते हुए नया जीएसटी लाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर इस सरकार के एजेंडे में शिक्षा व नौकरी होती तो 27 हजार प्राथमिक स्कूल बंद नहीं करती। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को अभी तक आंदोलन नहीं करना पड़ता। विश्वविद्यालयों और संस्थाओं में एक ही विचारधारा के लोगों को बैठा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले इस्तेमाल करती है, फिर बर्बाद कर देती हैं। बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज परिषद बनाम वाहिनी की लड़ाई है। उन्होंने एबीवीपी पर अखिल भारतीय वीडियो पिटाई कहकर कटाक्ष भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवनीश अवस्थी ने जो किया, वो भूलने वाली बात नहीं
सपा अध्यक्ष ने उन्हें टोटी चोर की संज्ञा दिए जाने के मामले में कहा कि यह साजिश तत्कालीन आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी और ओएसडी अभिषेक कौशिक की है। सरकार जान ले और सरकार चलाने वाले भी जान लें कि यह बात भूलने वाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed