फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh directly attacks CM Yogi, says - Chief Minister starts speaking communal language when his chair

यूपी: अखिलेश का सीएम योगी पर सीधा हमला, कहा- कुर्सी हिलने पर सांप्रदायिक भाषा बोलने लगते हैं मुख्यमंत्री

Wed, 12 Nov 2025 08:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 12 Nov 2025 08:45 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जब उन्हें लगता कि उनकी कुर्सी असुरक्षित है तो वह सांप्रदायिक भाषा बोलने लगते हैं। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh directly attacks CM Yogi, says - Chief Minister starts speaking communal language when his chair
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा सांप्रदायिक हो गई है। मुख्यमंत्री को जब लगता है कि आम जनता, भाजपा के लोग और विधायक उनके खिलाफ हैं, तो वे घबरा जाते हैं। जैसे ही मुख्यमंत्री की कुर्सी हिलने लगती है, वैसे ही वे सांप्रदायिक भाषण देना शुरू कर देते हैं। साथ ही एसआईआर पर फिर कहा कि वोट खत्म हुआ तो राशन की सुविधा भी खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन


प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री का विजन इंडिया और न्यू इंडिया से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश सरकार को स्टार्टअप में क्या करना है, उन्हें इसका भी नही पता। एआई के बारे में भी जानकारी नहीं। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गई हैं।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली विभाग को बेचना चाहती है। मंडियों को बेच दिया। कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट बर्बाद कर दिया। अमूल का कोई प्लांट नहीं ला पाए। पराग दुग्ध को बर्बाद कर दिया। किसानों को दूध की कीमत नहीं दे पा रहे हैं। भाजपा सरकार युवा मामलों में जीरो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सरकार निवेश में भी कमीशन लेती है। भाजपा ने नई पीढ़ी के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। नई पीढ़ी भविष्य के बारे में सोचती है। उसकी सोच बड़ी होती है। नई पीढ़ी हर धर्म, पंथ, विचार के लिए सहनशील होती है, सबको साथ लेकर चलती है। नई पीढ़ी कट्टर विचारों के खिलाफ है। भाजपा सरकार ने नौ वर्ष में विकास का कोई काम नहीं किया।

बलिया में नेताजी के नाम पर हाफ मैराथन
अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी बलिया में अपनी विधानसभा क्षेत्र में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नाम पर हॉफ मैराथन कराएंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए स्पोर्ट्स किट लॉन्च की।

एग्जिट पोल भरोसे के लायक नहीं

अखिलेश ने कहा कि भाजपा एग्जिट पोल और चैनलों का इस्तेमाल नैरेटिव (धारणा) सेट करने के लिए इस्तेमाल करती है। कई चुनावों में यह एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं।

वोट खत्म हुआ तो राशन की सुविधा भी हो जाएगी खत्म
सपा अध्यक्ष ने कहा कि वोट खत्म कर दिया तो हो सकता है कि आगे ये राशन की सुविधा खत्म कर देंगे। लाभकारी योजनाओं से बाहर कर देंगे। एसआईआर के मसले पर आगे कहा कि अलीगढ़ में वर्ष 2003 की मतदाता सूची नहीं है। अयोध्या में यह पढ़ने में नहीं आ रही है। एसआईआर की कमियां इकट्ठा की जा रही हैं। इन्हें चुनाव आयोग को भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed