फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh attacks Modi, says foreigners are now deciding our foreign policy; raises Shankaracharya issue

यूपी: अखिलेश का मोदी पर हमला, कहा- अब विदेशी तय कर रहे हैं हमारी विदेश नीति; उठाया शंकराचार्य का मुद्दा

Sun, 08 Mar 2026 08:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Mar 2026 08:26 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पहली बार है जब विदेशी हमारी विदेश नीति तय कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh attacks Modi, says foreigners are now deciding our foreign policy; raises Shankaracharya issue
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी विदेश नीति पहली बार विदेशी तय कर रहे हैं। भाजपा ने हमारी परंपरागत गुट निरपेक्षता की विदेश नीति को तिलांजलि देकर आत्मनिर्भरता व संप्रभुता के साथ समझौता किया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने रविवार को लखनऊ के जानकीपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से कहा कि भाजपा हर सच्ची चीज और सच्चे लोगों से घबराती है। अब तो भाजपा सरकार सनातनी लोगों से भी घबरा रही है। जो सरकार कभी खुद को सनातनी बताती थी, वह आज सनातन के शंकराचार्य से घबरा रही है। भाजपा सरकार ने शंकराचार्य का अपमान किया है। भाजपा सनातन धर्म को बदनाम कर रही है।
विज्ञापन

स्त्रियों के प्रति बदलें दृष्टिकोण

सपा अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्त्रियों के प्रति दृष्टिकोण को बदलने की आवश्यकता है। सरकार और समाज को महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा काम करते रहना चाहिए। महिलाएं जितनी प्रगतिशील होंगी, समाज उतना ही आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में फेल है। सरकार महिलाओं को सम्मान और रोजगार उपलब्ध कराने में विफल है। लखनऊ और यूपी पुलिस महिलाओं से सच्चे आंकड़े छिपाती है। अगर एनसीआरबी के आंकड़ों को देखा जाए तो देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं उत्तर प्रदेश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरणविद मेवा लाल ने की मुलाकात
अखिलेश से रविवार को पर्यावरणविद मेवा लाल वर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान शहरी स्वच्छता, पर्यावरण, वायु एवं जल प्रदूषण, आर्गेनिक खेती आदि तमाम मसलों पर गंभीर चर्चा हुई। मेवा लाल वर्मा ने खाद के लिए केंचुआ फार्म और गौरैया संरक्षण के साथ जैविक फसल के उत्पादन का काम अपने फार्म हाउस में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed