फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh alleges BJP cut Hindu votes, breaks silence on staying in All India alliance

यूपी: अखिलेश का आरोप, भाजपा ने कटवाए हिंदुओं के वोट, इंडिया गठबंधन में रहने को लेकर तोड़ी चुप्पी

Wed, 25 Feb 2026 08:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Feb 2026 08:14 PM IST
सार

SIR in UP: अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि  भाजपा ने नोटिस देकर तमाम हिंदू भाइयों के वोट कटवा दिए हैं।

विज्ञापन
UP: Akhilesh alleges BJP cut Hindu votes, breaks silence on staying in All India alliance
अखिलेश ने इंडिया गठबंधन पर दिया जवाब। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) में भाजपा वाले मुस्लिम भाइयों के कागज ढुंढवा रहे थे। अब वे डाटा देख रहे हैं तो हिंदू भाई ज्यादा कागज ढूंढ रहे हैं। भाजपा ने हिंदुओं पर संकट पैदा कर दिया है। याद रहे अगर वोटर लिस्ट में नाम है, तभी भारत के नागरिक हैं। भाजपा ने नोटिस देकर तमाम हिंदू भाइयों के वोट कटवा दिए हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को उन्नाव और कानपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार ने शंकराचार्य पर झूठा मुकदमा लगवा दिया। जिसने झूठा मुकदमा कराया है, उसके भाजपा नेताओं से संबंध हैं। उसकी फोटो भाजपा के कई नेताओं के साथ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र सभी ने देखा है। जो भाजपा के खिलाफ बोलेगा, उसकी आवाज बंद करने के लिए अधिकारियों के माध्यम से न जाने क्या-क्या कराते हैं। राजनीतिक विरोध करने पर भी अधिकारियों के माध्यम से झूठे मुकदमे लगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से हमारा गठबंधन, इंडिया गठबंधन है, जो आगे भी रहेगा। भाजपा ने हरियाणा में सबसे बड़ा स्लॉटर हाउस खुलवाए हैं। अगर भाजपा सरकार में शामिल ओबीसी, एससी-एसटी के मंत्रियों को लग रहा है कि इनके साथ भेदभाव हो रहा है तो सरकार छोड़ कर चले आएं।

भाजपा को खुश कर देने वालों के यहां नहीं पड़ता छापा

बसपा विधायक उमा शंकर सिंह के यहां इनकम टैक्स के छापे पर अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि उमाशंकर सिंह विधायक हैं, उनके घर छापा पड़ा। वह कारोबारी हैं और उनकी मदद होनी चाहिए। जो भाजपा को खुश कर देता है, उस पर छापा नहीं पड़ता है। उमा शंकर के यहां छापा इसलिए पड़ा, क्योंकि कुछ लोग जापान गए हैं। अगर जापान न जाते तो सूचना लीक हो जाती और छापा नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed