यूपी: अखिलेश के पीडीए रथ पर अजय राय का पहला बयान, बोले- आज पूरा देश राहुल की तरफ देख रहा
पीडीए रथ यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए कोई भी कहीं जा सकता है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा देश से जुड़े मुद्दे उठाने की बात कही।
विस्तार
अजय राय ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरा देश उनकी ओर देख रहा है और वह देश से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। देश की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस जनता के बीच रहकर अपना संगठनात्मक काम आगे बढ़ा रही है।
#WATCH | Lucknow | On Akhilesh Yadav's PDA Rath Yatra, Uttar Pradesh Congress President Ajay Rai says, "Anyone can go anywhere for election campaigning. We are certainly doing our work; we stand firmly with the people through their joys and sorrows. People are joining the… pic.twitter.com/XIoBhp8fyY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 25, 2026
अखिलेश बोले- पीडीए 2027 में भाजपा को हरा देगा
समाजवादी पार्टी ने यूपी चुनाव 2027 के लिए चुनावी बिगुल बजा दिया है। बृहस्पतिवार को समाजवादी रथ रायबरेली पहुंचा था। अखिलेश यादव ने कहा कि जब वोट पड़ेगा तो चाहे कितनी भी ताकत लगा लें, ये पीडीए के लोग मिलकर हराने का काम करेंगे।
पीडीए के लोग न केवल निर्बल व कमजोर के साथ खड़े हैं। बल्कि संविधान बचाने के लिए खड़े हैं। पीडीए के लोग आरक्षण को बचाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े हैं। देश की संस्कृति और हिन्दु्स्तान को बचाने के लिए खडे़ हैं। ये लोग संविधान और कानून नहीं मानते। कोई एक उदाहरण नहीं है, बल्कि कई उदाहरण हैं।