फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holi Travel Price Hike: Flight Airfares to Lucknow Triple, Indian Railway Train Waiting List

UP: होली पर विमानों का किराया आसमान पर, ट्रेनों में सीटों की मारामारी; वेटिंग में 70 हजार से अधिक यात्री

Sat, 28 Feb 2026 10:25 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 28 Feb 2026 10:25 AM IST
सार

होली के मौके पर दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु और हैदराबाद से लखनऊ आने वाली उड़ानों का किराया तीन गुना तक बढ़ गया है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग और रिग्रेट की स्थिति है। 70 हजार से अधिक यात्री प्रतीक्षा सूची में हैं, जिससे तत्काल कोटे की सीटों पर भारी निर्भरता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Holi Travel Price Hike: Flight Airfares to Lucknow Triple, Indian Railway Train Waiting List
टिकट हुए महंगे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

होली पर दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, हैदराबाद से लखनऊ आने वाले यात्रियों के सामने विमानों के महंगे टिकट खरीदने की मजबूरी सी पैदा हो गई है। हवाई टिकट तीन गुने तक महंगा हो गया है। जबकि रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते सीटों की मारामारी बढ़ गई है। चार मार्च को होली का पर्व मनाया जाना है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई आदि जगहों पर रहने वाले लखनऊवासी दो दिन पहले से ही घर आना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान दो मार्च को 10416 रुपये, एयर इंडिया की 13058 रुपये, अकासा एयर की 11791 रुपये पहुंच गई है। वहीं तीन मार्च को इंडिगो, एयर इंडिया व अकासा एयर की उड़ानों का किराया क्रमशः 11416 रुपये, 16193 व 12890 रुपये है। आम दिनों में मुंबई से आने वाली उड़ानों का किराया पांच हजार रुपये के आसपास होता है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो व एयर इंडिया की उड़ानों का किराया दो मार्च को क्रमशः 8053 व 8263 रुपये पहुंच गया है। जबकि तीन मार्च का इन उड़ानों का किराया 7948 व 11893 रुपये पहुंच गया है। आम दिनों में किराया चार हजार रुपये के आसपास रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही बंगलुरु से लखनऊ आने वाली इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया दो मार्च को 11543 रुपये व 10648 रुपये है। तीन मार्च को इन एयरलाइनों का किराया 10650 व 8248 रुपये पहुंच गया है। आम दिनों में इनका किराया 5500 रुपये के आसपास रहता है। वहीं हैदराबाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो व एयर इंडिया की उड़ानों का किराया दो मार्च को 11096 एवं तीन मार्च को 12251 रुपये पहुंच गया है।

मुंबई की ट्रेनों में रिग्रेट, दिल्ली में लंबी वेटिंग

होली पर दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग है। इससे यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ रही हैं। दिल्ली से लखनऊ आने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में दो व तीन मार्च को वेटिंग 30, 18 है। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में वेटिंग 54 व 25 पहुंच गई है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में वेटिंग 81, 43 तथा लखनऊ मेल की स्लीपर में दो को रिग्रेट व तीन मार्च को 118 वेटिंग है। 

थर्ड एसी में 63, 43 वेटिंग पहुंच गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में रिग्रेट से मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 83, 72 व थर्ड एसी में 77, 39 वेटिंग है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट व थर्ड एसी में 30, 19 वेटिंग पहुंच गई है। पनवेल गोरखपुर व अन्य ट्रेनों में रिग्रेट है।

तत्काल कोटे की 4200 सीटों पर दारोमदार

होली पर लखनऊ आने के लिए वेटिंग में 70 हजार से अधिक यात्री हैं। रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। ऐसे में तत्काल कोटे की 4200 सीटों पर यात्रियों की नजर है। दिल्ली, मुंबई, हावड़ा रूट से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटे की इतनी सीटें हैं, जिनकी बुकिंग यात्रियों को सफर से एक दिन पूर्व करानी होगी। हालांकि तत्काल कोटे की एक-एक सीट के लिए कई यात्री दावेदार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed