फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Agra remained the hottest in the entire country, mercury reached 46.9, the entire state is in the grip of

Weather: प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा... 46.9 पहुंचा पारा, यूपी लू की चपेट में; 21 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 18 May 2024 07:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 18 May 2024 07:05 PM IST
सार

Heat wave: यूपी की गर्मी रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार को देशभर में सबसे अधिक तापमान आगरा का रिकॉर्ड किया गया। पूरे प्रदेश में लू चल रही है। 

विज्ञापन
UP: Agra remained the hottest in the entire country, mercury reached 46.9, the entire state is in the grip of
पूरा प्रदेश लू की चपेट में।

विस्तार

मौसम की तपिश ने शुक्रवार को अपना असर दिखाया और प्रदेश में कहीं-कही लू चली तो कहीं लू जैसे हालात रहे। देश में सर्वाधिक गर्म उत्तर प्रदेश का शहर आगरा रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। लू और धूप की तपिश ने दिन भर लोगों को बेहाल किया। इसके अलावा मथुरा-वृंदावन, बागपत, झांसी, गोरखपुर, बहराइच लू की चपेट में रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, तपिश अभी बढ़ेगी। 21 मई तक तेज गर्म व शुष्क हवाएं बेहाल करती रह सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हो सकती हैं। हालांकि 21 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरच-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


लू का प्रकोप बढ़ेगा, आरेंज अलर्ट भी जारी
18 और 19 मई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थान पर लू चलेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रात होने के भी आसार हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जरी किया गया है। 20 और 21 मई को लू का असर और बढ़ सकता है, इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे
भारतीय मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के चुनिंदा शहरों के तापमान को लेकर एक चार्ट ट्वीट किया है। इसके मुताबिक राजस्थान के बाड़मेर में पारा 46.5 डिग्री रहा। वहीं मध्य प्रदेश का ग्वालियर 44.9 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली में आयानगर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के पटियाला में तापमान 44..4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed