{"_id":"66cb385e04b823d08a037d02","slug":"up-age-issue-stuck-in-posting-in-sc-st-commission-many-of-the-names-finalized-are-above-65-years-of-age-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एससी-एसटी आयोग में तैनाती में फंसा उम्र का पेंच,जो नाम फाइनल हुए उनमें कई की उम्र 65 वर्ष से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एससी-एसटी आयोग में तैनाती में फंसा उम्र का पेंच,जो नाम फाइनल हुए उनमें कई की उम्र 65 वर्ष से ज्यादा
Sun, 25 Aug 2024 07:27 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 25 Aug 2024 07:27 PM IST
सार
UP SC Commission: एससी-एसटी आयोग में हाल ही में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, उपाध्यक्ष पद के लिए बेचन राम और जीत सिंह खरवार का नाम फाइनल किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सदस्यों की तैनाती में उम्र का पेंच फंस गया है। उच्चस्तर से जो नाम फाइनल हुए हैं, उनमें कई की उम्र 65 वर्ष से अधिक है। जबकि, आयोग में तैनाती के लिए अधिकतम आयुसीमा 65 वर्ष है। इसलिए तय नामों पर पुनर्विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
एससी-एसटी आयोग में हाल ही में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, उपाध्यक्ष पद के लिए बेचन राम और जीत सिंह खरवार का नाम फाइनल किया गया। इसी तरह से सदस्य पद के लिए हरेंद्र जाटव, महिपाल वाल्मीकि, संजय सिंह, दिनेश भारत, शिव नारायण सोनकर, नीरज गौतम, रमेश कुमार तूफानी, नरेंद्र सिंह खजूरी, तीजाराम, विनय राम, अनिता गौतम, रमेश चंद्र, उमेश कठेरिया, अजय कोरी, जितेंद्र कुमार और अनिता कमल के नाम तय हुए।
विज्ञापन
बताते हैं कि यह नाम उच्चस्तर से अनुमोदित करके जब समाज कल्याण विभाग के लिए भेजे गए तो भाजपा के ही कुछ लोगों ने जानकारी दी कि इनमें से कई की उम्र 65 वर्ष से अधिक है। यहां बता दें कि आयोग में इन पदों पर एक वर्ष के लिए तैनाती होती है, बशर्ते उम्र 65 वर्ष से अधिक न हुई हो। समाज कल्याण विभाग के सूत्रों के मुताबिक, उनके पास फाइनल किए गए इन लोगों की उम्र संबंधी कोई भी दस्तावेज अभी उपलब्ध नहीं है। इसलिए यह नहीं बताया जा सकता है कि सूची से किन लोगों का नाम हटाया जाएगा। इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है, उसके बाद ही उच्चस्तर से वार्ता करके आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन