फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After three days, the office bearers of the SP student council changed, questions arose on the sudden change of name

यूपी : तीन दिन बाद बदल गए सपा छात्रसभा के पदाधिकारी, अचानक नाम बदलने पर उठे सवाल

Tue, 20 Jul 2021 07:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jul 2021 07:52 PM IST
सार

यह विवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पार्टी के कई युवा नेताओं ने खुलकर मुखालफत की है तो कुछ दबी जुबान से अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।

 

विज्ञापन
UP: After three days, the office bearers of the SP student council changed, questions arose on the sudden change of name
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों की सूची जारी होने के बाद कई जिलों में विवाद की नौबत है। यह विवाद सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। दूसरी तरफ तीन दिन बाद ही छात्रसभा के कई जिलाध्यक्षों के नाम बदल दिए गए हैं। समाजवादी पार्टी में फ्रंटल संगठनों समाजवादी लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, युवजन सभा, छात्रसभा की 17 जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी के साथ कई जिलों के जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष की सूची जारी की गई। सूची जारी होने के बाद विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पार्टी के कई युवा नेताओं ने खुलकर मुखालफत की है तो कुछ दबी जुबान से अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कई युवा नेताओं ने यहां तक लिखा कि उन्हें बधाई ना दी जाए। क्योंकि वे संबंधित संगठन के लिए आवेदन नहीं किए थे। बिना उनसे पूछे पदाधिकारी बना दिया गया है। इसी तरह कुछ ने यह भी आरोप लगाया है कि संघर्षशील कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। दूसरी तरफ 19 जुलाई को सपा छात्रसभा के कई जिलाध्यक्ष बदल दिए गए। प्रदेश कार्यालय से तीन दिन पहले जारी सूची में कासगंज का जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह को बनाया गया था। इनके स्थान पर अब अभय यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह सीतापुर में शुभम पाल केस्थान पर विनय कुमार को, प्रतापगढ़ में अंकित की जगह अमरेंद्र मौर्य को जिलाध्यक्ष, मेरठ जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश को अब महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा अमित डिंपी को एटा, अमित सिंह को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष, सतीश यादव को वाराणसी महानगर अध्यक्ष, कार्तिकेय को जालौन का जिला उपाध्यक्ष और अमन सिंह को कुशीनकर बनाया गया है। इस संबंध में छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने बताया कि सूची जारी करते समय टाइपिंग में कुछ समस्या हो गई थी, जिसमें सुधार किया गया है। बदलाव जैसी बात नहीं है। सभी पदाधिकारी पूरी सक्रियता से चुनावी तैयारी में जुटे हैँ। सोशल मीडिया पर नाराजगी जताने वालों से बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed