फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After these two states, the maximum amount of money is deposited in the banks of the state, this state rem

यूपी: प्रदेश की बैंकों में इन दो राज्यों के बाद जमा है सबसे ज्यादा पैसा, देश में टॉप पर बना हुआ है यह राज्य

Thu, 12 Dec 2024 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Dec 2024 07:19 AM IST
सार

Banks of UP: यूपी के सरकारी बैंकों में महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद सर्वाधिक पैसा जमा है। प्रदेश की बैंकों में कुल 17.45 लाख करोड़ रुपये जमा हैं। 

विज्ञापन
UP: After these two states, the maximum amount of money is deposited in the banks of the state, this state rem
बैंकों में जमा पैसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों की वित्तीय स्थिति पर अध्ययन किया है। हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सरकारी बैंकों में जमा धन के मामले में तीसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र के बैंकों में 46 लाख करोड़ रुपये, दिल्ली के बैंकों में 18 लाख करोड़ और यूपी के बैंकों में 17.45 लाख करोड़ रुपये जमा है। पर, ऋण-जमा अनुपात (सीडीआर) के मामले में यूपी के बैंकों की स्थिति अन्य बड़ों राज्यों से काफी कमजोर है।

विज्ञापन


आरबीआई ने बैंकों के लिहाज से देश को छह रीजन में विभाजित कर डाटा पेश किया है। इसे उत्तर क्षेत्र, उत्तर-पूर्व क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र, केंद्रीय क्षेत्र, पश्चिमी क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र में राज्यों को बांटा है। केंद्रीय क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड हैं। इन चार राज्यों में स्थित बैंकों की कुल जमा पूंजी 28.30 लाख करोड़ रुपये है। इनमें से 17.45 लाख करोड़ रुपये अकेले यूपी के बैंकों में हैं। यानी शेष रकम तीन राज्यों के बैंकों में जमा है।
विज्ञापन


बैंकों की वित्तीय स्थिति किसी राज्य की मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत होती है। बैंकों में जमा धन का ग्राफ बढ़ने का संकेत निवेश, औद्योगिक विकास और आय में वृद्धि से जोड़ा जाता है। आरबीआई के मुताबिक कोरोना काल (वर्ष 2020) में यूपी के वाणिज्यिक बैंकों में 11.45 लाख करोड़ रुपये जमा थे। ये रकम चार वर्ष में छह लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। इस मामले में कर्नाटक से कभी पीछे रहने वाला यूपी अब उससे काफी आगे निकल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में 25 लाख करोड़ बैंकों में ज्यादा जमा

वर्ष 2023 में देशभर के बैंकों में 187 लाख करोड़ रुपये जमा थे। ये रकम वर्ष 2024 में बड़कर 212 लाख करोड़ रुपये हो गई। यानी एक वर्ष में बैंकों में 25 लाख करोड़ रुपये ज्यादा जमा किए गए। कोरोना काल वर्ष 2020 की तुलना में इस वर्ष 75 लाख करोड़ रुपये ज्यादा बैंकों के खातों में जमा हुआ है। तब बैंकों में कुल 137 लाख करोड़ रुपये जमा थे।

ऋण-जमा अनुपात में यूपी पीछे

UP: After these two states, the maximum amount of money is deposited in the banks of the state, this state rem
बैंकों में जमा पैसा। - फोटो : अमर उजाला।

ऋण-जमा अनुपात (सीडीआर) के मामले में यूपी कई राज्यों से पीछे है। यूपी से आगे आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान सहित कई छोटे राज्य हैं। सीडीआर के मामले में बड़े राज्यों में नंबर वन आंध्र प्रदेश (158), दूसरे नंबर पर तेलंगाना (119), तीसरे पर तमिलनाडु (117), चौथे पर राजस्थान व दिल्ली (91) और पांचवें पर महाराष्ट्र (83) हैं। यूपी का सीडीआर केवल 53 है।

बैंकों में जमा डिपाजिट के मामले में पांच शीर्ष राज्य

महाराष्ट्र - 46.67 लाख करोड़ रुपये
दिल्ली -18.55 लाख करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश -17.45 लाख करोड़ रुपये
कर्नाटक -16.82 लाख करोड़ रुपये
तमिलनाडु -13.44 लाख करोड़ रुपये
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed