फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: PCS officers transferred in the state, ADM and Municipal Commissioner changed in many districts; Read the

यूपी: प्रदेश में 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एडीएम और नगर आयुक्त बदले; पढ़िए पूरी लिस्ट

Sat, 19 Sep 2026 03:18 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 19 Sep 2026 03:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए। अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगर आयुक्त और अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुशीनगर, अयोध्या, कानपुर नगर, कासगंज, चित्रकूट, सहारनपुर, बरेली, मऊ और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई।

विज्ञापन
UP: PCS officers transferred in the state, ADM and Municipal Commissioner changed in many districts; Read the
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगर आयुक्त समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। पवन कुमार, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर बनाया गया है। दिनेश, मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा को अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर बनाया गया है।

विज्ञापन


आलोक कुमार गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर), कानपुर नगर को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज भेजा गया है। अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है।
विज्ञापन


कंचन, उप जिलाधिकारी, मथुरा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी, चित्रकूट की जिम्मेदारी मिली है। सूरज कुमार यादव, विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जितेंद्र कटियार, उपजिलाधिकारी, प्रतापगढ़ को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है। वंदिता श्रीवास्तव, सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण को उपनिदेशक (प्रशासन), उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज बनाया गया है।

हिमांशु कुमार गुप्ता, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ को सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। निधि डोडवाल, उपजिलाधिकारी, बरेली को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है। अजय कुमार त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर को मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ और भान सिंह, उपजिलाधिकारी, भदोही को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed