फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After the election results, both the Deputy CMs attacked Akhilesh, Keshav said - Akhilesh is appeasing Mus

UP: चुनाव परिणाम के बाद अखिलेश पर हमलावर हुए दोनों डिप्टी सीएम, केशव बोले-अखिलेश कर रहे हैं मुस्लिम तुष्टीकरण

Sun, 24 Nov 2024 08:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Nov 2024 08:41 PM IST
सार

Deputy CMs attacked Akhilesh: यूपी के उपचुनावों के बाद सपा और भाजपा के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं। संभल में हुई हिंसा पर पर केशव मौर्य ने अखिलेश को सीधे निशाने पर लिया है। 

विज्ञापन
UP: After the election results, both the Deputy CMs attacked Akhilesh, Keshav said - Akhilesh is appeasing Mus
केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल में सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अखिलेश पर फिर से मुस्लिम तुष्टीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सुशासन है। जो भी गड़बड़ी करेगा उसके खिलाफ कानून सख्ती से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संभल मामले में न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा शांति पूर्ण तरीके से सर्वे कराया जा रहा है लेकिन यह सपा को हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में मुस्लिम मतदाताओं ने भी कमल का बटन दबाकर भाजपा पर विश्वास जताया है जिससे सपा बौखला गई है। यही कारण है सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुस्लिम तुष्टीकरण की गंदी राजनीति फिर से शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने वोट बैंक की राजनीति के लिए यूपी को दंगा प्रदेश बना दिया था लेकिन अब प्रदेश में सुशासन है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा का संकल्प है कि एक हैं तो सेफ हैं। सपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि सपा आज एक दोराहे पर खड़ी है जहां आगे कुंआ पीछे खाई है। आज राजनीति में साफ-सुथरी छवि और पारदर्शिता जनता की मांग है फिर भी सपा ने अपना चाल चरित्र और चेहरा नहीं बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार नहीं स्वीकार कर रहे हैं अखिलेश
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद रविवार को दिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर शायराना अंदाज में पलटवार करते हुए कहा कि 'सीने में जलन, आंखों में तूफान सा क्यों है, सैफई घराने में हर शख्स परेशान सा क्यों है।' उन्होंने कहा कि सपा के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है और अखिलेश यादव इस हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। डिप्टी सीएम रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed