फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After the blast in Delhi, high alert in the state, vigil on the borders of the state, investigation in all

यूपी: दिल्ली में धमाके के बाद प्रदेश में भी हाई अलर्ट, प्रदेश से जुड़ी सीमाओं पर चौकसी, सभी जिलों में जांच

Sun, 20 Oct 2024 06:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Oct 2024 06:39 PM IST
सार

Alert in UP after Delhi blast: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास कार में हुए धमाके के बाद यूपी में भी हाईअलर्ट घोषित हो गया। सभी जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
UP: After the blast in Delhi, high alert in the state, vigil on the borders of the state, investigation in all
गाड़ियों की जांच करती पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

दिल्ली के रोहिणी में प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास कार में हुए धमाके के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली के सीमावर्ती जिलों में संदिग्धों को दबोचने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है तो यूपी एटीएस भी इस घटना के पीछे शामिल संगठनों के बारे में सुराग जुटा रही है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में पहले ही अलर्ट जारी किया जा चुका था, हालांकि दिल्ली की घटना ने संवेदनशीलता बढ़ा दी है। इसके दृष्टिगत सभी जिलों को खास सतर्कता बरतने और संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है। बता दें कि दिल्ली की घटना की अभी किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह आशंका जताई जा रही है कि इसे अंजाम देने वाले यूपी में पनाह लेने की कोशिश कर सकते हैं। साथ ही, यूपी में भी इस तरह की घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा सकती है। लिहाजा पुलिस समेत सभी सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे आदि की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। वहीं एटीएस की टीमें सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ समेत संवेदनशील जिलों में आतंकी संगठनों के स्लीपिंग माड्यूल्स की टोह लेने में जुटी हैं।

विज्ञापन

इलाके में दहशत का माहौल

UP: After the blast in Delhi, high alert in the state, vigil on the borders of the state, investigation in all
Rohini के CRPF स्कूल में हुआ जोरदार धमाका - फोटो : Self

प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सुबह में हुए धमाके के बाद ही आसपास के कई लोगों की नींद खुली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले तो उन्हें सिलिंडर विस्फोट या फिर मकान गिरने का अंदेशा हुआ। लेकिन घटनास्थल के पास पहुंचने पर अहसास हुआ कि यहां पर विस्फोट किया गया है। लोगों ने बताया कि गनीमत है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अगर धमाका सोमवार को होता तो हताहतों की संख्या का अंदाजा लगाना मुश्किल होता। 

दो-ढाई सौ मीटर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था
भारत अरोड़ा ने बताया कि धमाका के दौरान वह घर में थे। वह तुरंत भागकर सड़क पर पहुंचे। सड़क पर दो ढाई सौ मीटर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। थोड़ी देर बाद धुआं छटा तब पता चला कि स्कूल की दीवार के पास धमाका हुआ है।

उन्होंने बताया कि रविवार होने की वजह से यहां कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां पर लेंसर स्कूल और सीआरपीएफ स्कूल है। अन्य दिनों में घटना के समय यहां स्कूल आने वाले काफी संख्या में बच्चे और वैन वाले मौजूद होते हैं। ऐसे में धमाका होने पर यहां का नजारा काफी भयावह होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed