फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After Operation Sindoor, India-Nepal border on high alert, SSB and police teams conducting intensive check

यूपी: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, एसएसबी व पुलिस टीमें चला रही सघन चेकिंग अभियान

Wed, 07 May 2025 08:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 07 May 2025 08:36 PM IST
सार

Alert on India-Nepal border: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। अब यहां एक-एक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: After Operation Sindoor, India-Nepal border on high alert, SSB and police teams conducting intensive check
भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बायसरन घाटी में पर्यटकोंं पर हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद भारत-नेपाल सीमा हाई अलर्ट पर है। नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी व पुलिस टीमें रुपईडीहा स्थित बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। यही नहीं नेपाल से जुड़ी भारत की लगभग 100 किलोमीटर की खुली सीमा के साथ-साथ जलमार्ग पर गश्ती की जा रही है। वहीं नेपाल के सशस्त्र बल भी गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन


बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद मंगलवार की रात भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर 100 किमी तक घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। भारतीय सैनिकों की एयर स्ट्राइक में 300 से अधिक पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की चर्चा है। इसके बाद से एलओसी पर तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए नेपाल से सटी भारतीय सीमा पर भी चौकसी को दोगुना कर दिया गया है। नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी डॉग स्क्वॉड के साथ सघन तलाशी अभियान चला रही है। वहीं रुपईडीहा पुलिस भी थाना प्रभारी दद्दन सिंह के नेतृत्व में एक-एक वाहन की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि आतंकी हमले में 25 भारतीय नागरिकों के साथ-साथ नेपाल के नागरिक सुदीप न्यौपाने की भी मृत्यु हुई थी। इससे नेपाल में भी नाराजगी देखी जा रही है। इससे नेपालगंज के सुरक्षा बलों ने भी सीमा पर अपनी उपस्थिति और सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक-एक वाहन को किया जा रहा स्कैन

रूपईडीहा सीमा चौकी पर तैनात सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार ने बताया कि सुरक्षा घेरे को और बढ़ाया गया है। नेपाल से प्रवेश करने वाले नागरिकों को पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जा रहा है। संदिग्ध लगने पर संबंधित से अलग से पूछताछ की जा रही है। वहीं लोगोंं के पास मौजूद बैग आदि को स्कैन किया जा रहा है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। सभी सीमा चौकियों, जंगलों और जलमार्गों पर भी जवान निगरानी बनाए हैं। किसी भी असामाजिक तत्व के सीमा से घुसपैठ करने पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय भी स्थापित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed