{"_id":"6728f1f3d484b17e920e7f41","slug":"up-after-diwali-the-air-of-the-capital-became-dangerous-air-quality-index-reached-433-night-temperature-in-2024-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिवाली के बाद खतरनाक हुई राजधानी की हवा, 433 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, बढ़ा रात का तापामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिवाली के बाद खतरनाक हुई राजधानी की हवा, 433 पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक, बढ़ा रात का तापामन
Tue, 05 Nov 2024 07:41 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:41 AM IST
सार
Pollution Level in Lucknow: यूपी में दिवाली के बाद हुए प्रदूषण ने शहर की हवा को खराब कर दिया। धुएं की धुंध की वजह से रात का तापमान बढ़ गया। यह इस साल का सबसे खराब स्तर रहा है।
विज्ञापन
यूपी में प्रदूषण का स्तर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दीपावली के बाद राजधानी की हवा खतरनाक तरीके से बढ़ रही है। तालकटोरा क्षेत्र में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर 433 तक पहुंच गया। इस साल में किसी भी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक का यह सबसे खराब स्तर है। इससे पहले दिवाली की रात अलीगंज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 तक ही पहुंचा था।
विज्ञापन
तालकटोरा क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर की यह स्थिति तब जब है जब पिछले कई दिन से क्षेत्र में औद्योगिक इकाईयां बंद थीं। दीपावली की रात भी तालकटोरा क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 378 तक ही पहुंचा था। आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि तालकटोरा के अलावा अन्य क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक उतना खराब नहीं रहा। गोमतीनगर क्षेत्र में यह स्तर 136 के साथ पीले श्रेणी में रहा। अलीगंज में 342 (लाल), लालबाग में 271 (नारंगी), कुकरैल में 203 (नारंगी) और बीबीएयू क्षेत्र में 226 (नारंगी) रहा।
विज्ञापन
दो डिग्री तक बढ़ गया रात का तापमान
शहर की खराब होती हवा के बीच ही तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। रात का तापमान दो डिग्री बढ़कर अब 18.3 सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं दिन का तापमान अभी भी 32.7 डिग्री के स्तर पर बना हुआ है।
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता सूचकांक
क्षेत्र- दिवाली की रात (श्रेणी)- सोमवार को (श्रेणी)
बीबीएयू- 289 226
गोमतीनगर- 173 136
अलीगंज- 400 342
कुकरैल- 326 203
लालबाग- 328 271
तालकटोरा- 378 433
बीबीएयू- 289 226
गोमतीनगर- 173 136
अलीगंज- 400 342
कुकरैल- 326 203
लालबाग- 328 271
तालकटोरा- 378 433