फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Administration news: Officers angry with the behaviour of Principal Secretary 

लखनऊः प्रमुख सचिव के व्यवहार से नाराज अफसरों ने खोला मोर्चा, समाज कल्याण मंत्री से शिकायत

Thu, 07 Jan 2021 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
UP Administration news: Officers angry with the behaviour of Principal Secretary 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

प्रमुख सचिव बीएल मीणा के कथित खराब व्यवहार से नाराज समाज कल्याण निदेशालय के अधिकारियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज कल्याण निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी ने बुधवार को विभागीय मंत्री रमापति शास्त्री व मुख्य सचिव आरके तिवारी से मुलाकात कर इसकी शिकायत की। इस दौरान निदेशालय के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव मीणा ने बुधवार को निदेशक बालकृष्ण व अन्य अधिकारियों को अपने दफ्तर में बुलाया था। 

विज्ञापन


आरोप है कि जब ये अधिकारी पहुंचे तो उन्हें देखते ही मीणा बिफर पड़े। छात्रवृत्ति संबंधी मामले में ठीक से काम न करने की बात कही। उन्होंने निदेशक समेत सभी अफसरों को दफ्तर से दफा हो जाने का कह दिया। 
विज्ञापन


मामला इतना बढ़ा कि सभी अधिकारी प्रमुख सचिव के दफ्तर से बाहर आ गए और निदेशालय में बैठकर तय किया कि रोज-रोज के ऐसे बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद सभी अफसर समाज कल्याण मंत्री से मिले। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अफसरों ने अपनी बात मुख्य सचिव के सामने रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि मीणा के अभद्र व्यवहार के कारण कई अधिकारी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। मुख्य सचिव ने मामले को तत्काल देखने का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव से अधिकारियों के मुलाकात के कुछ देर बाद मीणा निदेशालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बात की। 

 

हमारा बड़ा परिवार है। कभी कोई छोटी-मोटी बात हो ही जाती है। सभी लोग मिल-जुलकर कर काम करेंगे। सभी का सम्मान भी बनाकर रखा जाएगा।
-आरके तिवारी, मुख्य सचिव

मैंने किसी के साथ कोई खराब व्यवहार नहीं किया। बुधवार को भी समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। अभद्रता के आरोप बेबुनियाद हैं। हां, काम करने के लिए जरूर कहता हूं।
-बीएल मीणा, प्रमुख सचिव, समाज कल्याण

हमने अपनी बात मुख्य सचिव के सामने रख दी है। मीडिया को इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता।
-बालकृष्ण त्रिपाठी, समाज कल्याण निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed