Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Action will be taken if higher fares are charged on buses during Chhath; additional buses will run from De

यूपी: छठ पर बसों में ज्यादा किराया वसूला तो होगी कार्रवाई, दिल्ली से पूर्वांचल के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sat, 14 Nov 2026 07:53 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 14 Nov 2026 07:53 AM IST
सार

छठ महापर्व पर यात्रियों से बसों में निर्धारित किराये से अधिक वसूली करने पर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। घाटों पर सुरक्षा, सफाई, चिकित्सा, रोशनी और यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
UP Action will be taken if higher fares are charged on buses during Chhath; additional buses will run from De
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों से बसों में निर्धारित किराये से अधिक वसूली करने पर परिवहन निगम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छठ पर्व की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिया। उन्होंने दिल्ली से पूर्वांचल के जिलों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने और घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर की शाम और 16 नवंबर की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंचेंगे। ऐसे में सभी जिलों में समय रहते व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, चंदौली, कानपुर समेत अन्य जिलों के घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा जाए।
विज्ञापन

 

Trending Videos

हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। घाटों पर प्राथमिक चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के साथ वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। नगर विकास और पंचायती राज विभाग घाटों के आसपास सफाई अभियान चलाएं। वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और स्थानीय पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर काम पूरा कराएं।

नदियों और तालाबों में पानी की गहराई का आकलन कर खतरनाक स्थानों को चिह्नित किया जाए। ऐसे स्थानों पर बैरिकेडिंग के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। घाटों पर गोताखोर, नाव और जल पुलिस की तैनाती हो। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाए।

विज्ञापन

घाटों पर मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

योगी ने घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने को कहा। घाटों तक पहुंचने वाले रास्ते दुरुस्त रखे जाएं। श्रद्धालुओं को जाम से बचाने के लिए यातायात की अलग कार्ययोजना बनाई जाए। जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन लागू करने और वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed