फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Action in the case of rigging in temporary connection in Greno, Paschimchal Vidyut Nigam director Rakesh Kumar removed

यूपी : ग्रेनो में अस्थायी कनेक्शन में धांधली मामले में कार्रवाई पश्चिमांचल विद्युत निगम के निदेशक राकेश कुमार हटाए गए

Wed, 15 Dec 2021 01:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Dec 2021 01:31 PM IST
सार

शुरुआती जांच में कनेक्शन जारी करने में गड़बड़ियों की पुष्टि होने के बाद उन्हें निदेशक (तकनीकी) पद से हटाने का फैसला किया गया है। जबकि मामले में दोषी सभी तत्कालीन छह अभियंताओं को चार्जशीट दी जा चुकी है।

विज्ञापन
UP: Action in the case of rigging in temporary connection in Greno, Paschimchal Vidyut Nigam director Rakesh Kumar removed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में एक बड़े बिल्डर को आवासीय योजना के लिए अस्थायी कनेक्शन जारी करने में अनियमितताओं के मामले में आखिरकार पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के निदेशक (तकनीकी) राकेश कुमार को हटा दिया गया है। शासन ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को निदेशक (तकनीकी) पद का कार्यभार दूसरे अधिकारी को सौंपने के  निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


बिल्डर को अस्थायी कनेक्शन जारी करने में राकेश कुमार की तत्कालीन अधीक्षण अभियंता के रूप में भूमिका सामने आई है। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने तक राकेश कुमार निदेशक (तकनीकी) का कार्यभार नहीं देखेंगे और पश्चिमांचल निगम से संबद्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मामले में जिन तत्कालीन छह अभियंताओं के खिलाफ जांच चल रही है, उनमें राकेश कुमार भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में कनेक्शन जारी करने में गड़बड़ियों की पुष्टि होने के बाद उन्हें निदेशक (तकनीकी) पद से हटाने का फैसला किया गया है। जबकि मामले में दोषी सभी तत्कालीन छह अभियंताओं को चार्जशीट दी जा चुकी है। इनमें राकेश कुमार के अलावा तत्कालीन अधिशासी अभियंता लाल सिंह राकेश, प्रभात कुमार सिंह, प्रवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन उप खंड अधिकारी (एसडीओ) अजय कुमार और तत्कालीन अवर अभियंता अरविंद कुमार शामिल हैं। जल्द ही कुछ और अभियंताओं पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed