फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aadhaar service centers will open in one thousand Gram Panchayats; no need to travel far from home or stan

UP: एक हजार ग्राम पंचायतों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, न घर से दूर जाना पड़ेगा...न कतार में लगना होगा

Thu, 08 Jan 2026 07:06 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 08 Jan 2026 07:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में अब ग्रामीणों को आधार बनवाने या अपडेट करवाने के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार एक हजार ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोल रही है।

विज्ञापन
UP: Aadhaar service centers will open in one thousand Gram Panchayats; no need to travel far from home or stan
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गांव के लोगों को आधार बनवाने या फिर उसे अपडेट करवाने के लिए घर से बहुत दूर नहीं जाना पड़ेगा। न ही लंबी कतरों में खड़ा होना पड़ेगा। प्रदेश सरकार एक हजार ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोलने जा रही। इन केंद्रों पर ग्रामीण आसानी से अपना आधार संबंधी कार्य करवा सकेंगे। केंद्रों पर उपकरण आदि लगाये जाने शुरू कर दिए गए हैं। जल्द सुविधा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि इन केंद्रों का संचालन ग्राम पंचायत सहायक करेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रों को स्थापित करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने पंचायती राज विभाग को रजिस्ट्रार आईडी और इंपैनलमेंट एजेंसी आईडी भी जारी कर दी है। जिससे आधार सेवाओं का संचालन अधिकृत और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा।

विज्ञापन

...ताकि प्रभावित न हो सरकारी योजनाओं का लाभ

सरकारी योजानाओं के लाभ के लिए आधार होना जरूरी है। आधार न होने या अपडेट न होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार योजनाओं के लाभ से जरूरतमंद वंचित भी रह जाते हैं। ब्लॉक से लेकर जिले तक उनको चक्कर लगाने होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत पहले एक हजार ग्राम पंचायतों में सेवा केंद्रों की शुरुआत होगी। उसके बाद एकाएक सभी ग्राम पंचायतों में ये योजना लागू की जाएगी। जिससे आधार संबंधी कार्य चंद मिनटों में हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed