{"_id":"6a8b568fc455a797570ff433","slug":"shop-not-handed-over-even-after-registration-five-lakhs-demanded-lucknow-news-c-13-lko1070-1888303-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रजिस्ट्री के बाद भी दुकान पर कब्जा नहीं, मांगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रजिस्ट्री के बाद भी दुकान पर कब्जा नहीं, मांगे पांच लाख
Mon, 24 Aug 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
गुडंबा। दुकान की रजिस्ट्री कराने के बाद कब्जा न देने और इसके बदले पांच लाख रुपये मांगने के आरोप में अधिवक्ता सौरभ वर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर सीतापुर के खांकी सराय निवासी रंजना चौरसिया ने दर्ज कराई है।
रंजना के मुताबिक, उन्होंने मोहिबुल्लापुर वार्ड के फैजुल्लागंज में करीब 150 वर्गफीट की दुकान सेक्टर-ए, सीतापुर रोड योजना निवासी सौरभ वर्मा से खरीदी थी। सौरभ ने दुकान खाली कराकर कब्जा देने का भरोसा दिया था। उन्होंने दुकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली।
आरोप है कि रजिस्ट्री के बाद सौरभ ने दुकान में पहले से काबिज सीमा वर्मा के नाम 11 महीने का एग्रीमेंट करा दिया। रंजना का कहना है कि एग्रीमेंट की अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने सौरभ से दुकान पर कब्जा दिलाने को कहा। आरोप है कि इस पर उनसे पांच लाख रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर कब्जा न दिलाने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगवाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
रंजना ने अधिवक्ता राजेश कुमार पर फोन पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सौरभ वर्मा, राजेश कुमार और सीमा वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।