UP: ऐसा गांव जहां अब तक नहीं पहुंची बिजली, कई बार खंभे लगे पर नहीं दौडे़ तार; रोशनी के लिए मोमबत्ती का सहारा
Village without electricity: यूपी के सीतापुर जिले में एक ऐसा गांव हैं जहां आजादी के 78 साल भी बिजली नहीं पहुंच सकी है। अब उस गांव में लड़कों की शादी नहीं हो रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में एक गांव में अभी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं पहुंच सकी हैं। आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद अभी भी इस गांव के लोग रात में रोशनी के लिए मोमबत्ती का सहारा लेते हैं। मामला सीतापुर जिले के बसावनपुर के ग्राम अन्नीपुर का है। यहां आजादी के बाद अब भी बुनियादी सुविधाओं का टोटा है। गांव में करीब 45 घर हैं। लगभग 700 की आबादी वाले इस गांव में एक प्राथमिक विद्यालय है।
ग्रामीण जयंती लाल वर्मा बताते हैं कि देश की आजादी के 78 साल बाद भी गांव की सूरत नहीं बदल सकी है। गांव में विद्युतीकरण नहीं हो सका है। कई वर्ष पहले गांव में बिजली के खम्भे आए थे लेकिन अभी तक रोशनी नहीं को सकी है। नेताओं से सिर्फ आश्वसान ही मिल सका है।
गांव के लोग कहते हैं कि बिजली न होने से रात में जंगली जानवरों का भय बना रहता है। लोगों को रात में उजाले के लिए सौर ऊर्जा व मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ता है, विद्युतीकरण न होने से यहां के लड़कों की शादी में मुश्किल होती है। सरकार ने केरोसिन भी बंद कर दिया है, वैकल्पिक तरीके से उजाला करना पड़ता है। जिससे बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.