फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A spiritual Mahakumbh with Sadhguru will be held in the capital, a divine confluence of yoga and meditatio

यूपी: राजधानी में होगा सद्गुरु संग आध्यात्मिक महाकुंभ, योग व साधना का होगा दिव्य संगम; एक मार्च को आयोजन

Thu, 26 Feb 2026 07:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Feb 2026 07:32 AM IST
सार

Sadhguru Meditation Camp: योगी, आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु पहली बार एक मार्च को लखनऊ में अपना कार्यक्रम करेंगे। 

विज्ञापन
UP: A spiritual Mahakumbh with Sadhguru will be held in the capital, a divine confluence of yoga and meditatio
लखनऊ में 1 मार्च को सद्गुरु सत्संग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। योगी, आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु पहली बार एक मार्च को मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन में भव्य महा-सत्संग का संचालन करेंगे। इस विशेष सत्संग में आठ हजार से अधिक साधकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह विशेष कार्यक्रम उन साधकों के लिए है जिन्होंने इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के साथ शांभवी महामुद्रा क्रिया में दीक्षा प्राप्त की है। इसे प्रदेश में सद्गुरु के साथ होने वाले सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में गिना जा रहा है।

विज्ञापन


इस विशाल सत्संग की तैयारियां कई महीनों से चल रही हैं। ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवक और साधक पूरे समर्पण के साथ व्यवस्था में जुटे हैं। कार्यक्रम से पूर्व ‘शांभवी महामुद्रा दीक्षा’ के कई सत्र हुए ताकि ज्यादा लोग इस आध्यात्मिक अवसर का लाभ उठा सकें। शाम 5 बजे से 8 बजे तक चलने वाले इस सत्संग में सद्गुरु ध्यान, आंतरिक शांति और आत्म-विकास के गहरे आयामों पर मार्गदर्शन देंगे। आयोजकों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

ये है इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम

सद्गुरु की ओर से विकसित इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम जीवन को संतुलित और जागरूक ढंग से जीने की योगिक विधा है। इसमें सरल अभ्यासों और जीवन-दृष्टि के जरिये शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक स्थिरता को सुदृढ़ करने पर बल दिया जाता है। इसका मुख्य अभ्यास 21 मिनट की शांभवी महामुद्रा क्रिया है जिसे शरीर, मन और ऊर्जा प्रणाली में सामंजस्य स्थापित करने का प्रभावी माध्यम माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए अध्ययनों में इससे तनाव, चिंता और अवसाद में कमी जैसे सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed