फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A special team of commandos has been formed to crack down on cybercrime and criminals in the state.

यूपी: प्रदेश में साइबर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसेंगे खास तरह के कमांडो, तैयार की गई एक विशेष टीम

Sat, 03 Jan 2026 08:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 03 Jan 2026 08:04 PM IST
सार

Cyber Crime in UP: इस योजना के तहत प्रशिक्षित टीम जिला व जोन स्तर के पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। जिससे प्रदेश के हर जिले की पुलिस, जोन व रेंज स्तर की टीम में साइबर कमांडो की तैनाती की जा सके। 

विज्ञापन
UP: A special team of commandos has been formed to crack down on cybercrime and criminals in the state.
यूपी में साइब अपराध। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 साइबर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए साइबर कमांडो की एक टीम तैयार की गई है। आधुनिक उपकरणों और साइबर संबंधी जानकारी से ये कमांडो लैस हैं। टीम को मुख्यालय में तैनात किया गया। फिलहाल कमांडो जिले, जोन व रेंज के पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इससे साइबर अपराध को रोकने और अपराधियों को गिरफ्त में लेने में आसानी होगी।

विज्ञापन


डीजी साइबर व सीआईडी बिनोद कुमार के मुताबिक 15 सदस्यीय टीम को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी कानपुर, नया रायपुर, मद्रास व राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट के साथ साथ गुजरात के साइबर विशेषज्ञों ने ट्रेनिंग दी गई है। जिसमें तकनीकी तौर पर जानकारी दी गई है कि किस तरह से साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। अगर अपराध हो गया है तो साइबर अपराधियों को कैसे ट्रेस किया जा सकता है और ठगी की रकम को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है। तमाम टूल्स भी टीम को मुहैया कराए गए हैं। डीजी ने बताया कि एसपीजी और एनएसजी के कमांडो जिस तरह से अपने कार्य क्षेत्र में दक्ष होते हैं उसी तरह से ये कमांडो साइबर के क्षेत्र में सक्षम होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

ताकि स्थानीय स्तर पर हो पुख्ता कार्रवाई

प्रशिक्षित टीम जिला व जोन स्तर के पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। जिससे प्रदेश के हर जिले की पुलिस, जोन व रेंज स्तर की टीम में साइबर कमांडो की तैनाती की जा सके। जो केवल साइबर अपराध से जुड़े मामलों की विवेचना आदि करेंगे। चूंकि प्रत्येक जिले में साइबर अपराध की घटनाएं हो रही हैं, वहां एक्सपर्ट की टीम होने से कार्रवाई करने में आसानी होगी।

इन मुख्य अपराधों से निपटना बेहद जरूरी
साइबर ठगी, ऑनलाइन साइबर हमले, सोशल मीडिया अपराध, डाटा चोरी, फिशिंग और डिजिटल ब्लैकमेलिंग, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध से निपटना चुनौती बन गया है। एक्सपर्ट इन मामलों में बेहतर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed