{"_id":"6820c735383c69bdc7067071","slug":"up-a-fake-id-was-created-in-the-name-of-aditya-bhaiya-mp-and-a-rumour-of-a-terrorist-attack-was-spread-dgp-t-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आदित्य भैया सांसद नाम से फर्जी आईडी बनाकर फैलाई आतंकी हमले की अफवाह, डीजीपी ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आदित्य भैया सांसद नाम से फर्जी आईडी बनाकर फैलाई आतंकी हमले की अफवाह, डीजीपी ने लिया एक्शन
Sun, 11 May 2025 09:21 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 11 May 2025 09:21 PM IST
सार
Fake ID of MP: शाहजहांपुर में आदित्य भैया सांसद के नाम से फर्जी आईडी बनाकर आतंकी हमले की अफवाह फैलाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शाहजहांपुर में आदित्य भैया सांसद के नाम से फर्जी आईडी बनाकर आतंकी हमले की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई है। डीजीपी प्रशांत कुमार के आदेश पर आतंकी हमले की भ्रामक पोस्ट करने वाले तीन सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
डीजीपी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भारतीय सेना द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करके उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को भ्रामक पोस्ट करने और अफवाह फैलाने वालों की लगातार निगरानी कर रहा है। इस दौरान फायरिंग एवं धमाकों की आवाज से संबंधित एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसको शाहजहांपुर में आतंकी हमला बताकर प्रसारित किया जा रहा था।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि शाहजहांपुर में ऐसी कोई भी घटना घटित नहीं हुई है। जिसके बाद पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से भी इसका खंडन भी कराया गया है। जांच में सामने आया कि आदित्य भैया सांसद बदायूं के नाम से किसी अज्ञात द्वारा बदायूं के सांसद आदित्य यादव के नाम से फेक आईडी बनाकर संचालित की जा रही थी, जिसके बारे में आदित्य यादव की शिकायत पर बदायूं के थाना सिविल लाइंस में अलग से मुकदमा दर्ज करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
डीजीपी ने की अपील
डीजीपी ने अपील की है कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत तथ्यों को सत्यापित किये बिना सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी भ्रामक पोस्ट न करें, जिससे जनमानस के मन में भय व्याप्त हो अथवा भारतीय सेना के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। किसी भी सूचना, घटना, फोटो अथवा वीडियो का सत्यापन प्रदेश पुलिस के फैक्ट चेक अकाउंट से किया जा सकता है।