फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 95 percent state employees declared their assets on the portal, employees of these three departments were

यूपी: 95 फीसदी राज्य कर्मियों ने पोर्टल पर बताई अपनी संपत्ति, इन तीन विभागों के कर्मचारी रहे सबसे आगे

Tue, 01 Oct 2024 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 01 Oct 2024 12:12 AM IST
सार

UP State Employees: यूपी में करीब 95 फीसदी कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है। पूरे प्रदेश में 39077 कर्मचारियों ऐसे हैं जिन्होंने अभी अपनी संपत्ति की घोषणा नहीं की है। 

विज्ञापन
UP: 95 percent state employees declared their assets on the portal, employees of these three departments were
यूपी सरकारी कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में मानव संपदा पोर्टल पर 95 फीसदी राज्य कर्मियों ने अपनी संपत्ति का खुलासा कर दिया। इसमें पुलिस, लोक निर्माण और कृषि विभाग के कर्मचारी आगे रहे। इन विभागों के 99 फीसदी कर्मचारियों ने अपना ब्योरा दे दिया है। शासन के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार की देर रात तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। फाइनल आंकड़े मंगलवार तक पता चल पाएंगे।

विज्ञापन


शासन ने राज्य कर्मचारियों को 30 सितंबर तक संपत्ति का ब्योरा देने का अंतिम मौका दिया था। इस तिथि तक ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों का सितंबर माह का वेतन भी रोकने का आदेश दिया गया है। प्रदेश में कुल 827583 राज्य कर्मी हैं। इनमें से 788506 कर्मियों ने सोमवार की शाम छह बजे तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति बता दी। इस तरह से 39077 कर्मचारी अभी भी शेष हैं। 
विज्ञापन


यहां बता दें कि आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और पीपीएस अफसरों को मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा देने से छूट मिली है। इन अधिकारियों के लिए केंद्र सरकार के एक अन्य पोर्टल ''स्पैरो'' पर अपनी संपत्ति का खुलासा करने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संपत्ति का ब्योरा देने वाले प्रमुख विभागों के कर्मचारी

UP: 95 percent state employees declared their assets on the portal, employees of these three departments were
इस मामले में सीएम ने की थी सख्ती। - फोटो : अमर उजाला
विभाग कुल कर्मी ब्योरा देने वाले कर्मी
पुलिस   316633   315337 (99 प्रतिशत)
पीडब्ल्यूडी 32211   31821 (98 प्रतिशत)
राजस्व    62134 51641 (83 प्रतिशत)
चिकित्सा शिक्षा 76247   64443 (84 प्रतिशत)
जल शक्ति 45045   42430 (94 प्रतिशत)
कृषि 13446 13410 (99 प्रतिशत)
आयुष   11408     10940 (95 प्रतिशत)
पंचायतीराज 109007   106907(98 प्रतिशत)
माध्यमिक शिक्षा 21336    19954 (93 प्रतिशत)
पशुधन     9485   9301 (98 प्रतिशत)


                 
                            
                  
         
         
                       
                 
         
       
                 

37 प्रतिशत पीपीएस अफसरों ने नहीं बताई संपत्ति

प्रांतीय पुलिस सेवा के 37 प्रतिशत अधिकारियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा शासन को नहीं दिया है। इन अधिकारियों के लिए ''स्पैरो'' पर संपत्ति का ब्योरा देने के लिए सॉफ्टवेयर विकसित होना है। इसलिए उन्हें ऑफलाइन ही 7 सितंबर तक ब्योरा देने के निर्देश दिए गए थे। शासन के सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश के कुल 1021 पीपीएस अधिकारियों में से 648 ने ही अभी तक संपत्ति की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed