{"_id":"60a26686b74b4d5c1e7900c7","slug":"up-9391-new-cases-of-corona-were-found-in-the-last-24-hours-in-the-state-285-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9391 नए मामले मिले, 285 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9391 नए मामले मिले, 285 की मौत
Mon, 17 May 2021 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 May 2021 09:39 PM IST
सार
यूपी में सोमवार को 9391 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि 285 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
प्रदेश में कोरोना संक्रमण कम होते-होते 37 दिन पहले की स्थिति में पहुंच गया है। सोमवार को 9,391 नए मरीज मिले। इससे पहले 9 अप्रैल को 10 हजार से कम 9695 मरीज मिले थे। इसके बाद आंकड़ा 10 हजार के पार ही रहा। 30 अप्रैल को सर्वाधिक 38,055 मरीज मिले थे। प्रदेश में कुल 285 मरीजों की मौत हुई।
विज्ञापन
एसीएस सूचना नवनीत सहगल के अनुसार प्रदेश में अब तक 14,62,141 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 30 अप्रैल को 3,10,783 सक्रिय केस थे, जो घटकर 1,49,032 रह गए हैं। यानी बीते 17 दिन में कोरोना के मामलों में 1.60 लाख से अधिक की कमी आई है। इस तरह प्रदेश में ठीक होने की दर 90 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.1 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
लखनऊ, गोरखपुर में ही 500 से अधिक केस
सोमवार को गोरखपुर में सबसे 542 मरीज और लखनऊ में 517 केस मिले। इसके अलावा अन्य सभी जिलों में 500 से कम केस मिले।
यूपी में 37 दिन पहले की स्थिति में कोरोना संक्रमण
यूपी में कोराना संक्रमण कम होते-होते 37 दिन पहले की स्थिति में पहुंच गया है। सोमवार को प्रदेश में 9391 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इससे पहले यह स्थिति 09 अप्रैल 2021 को थी, जब प्रदेश में एक दिन में 9695 मरीज मिले थे। इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी और 30 अप्रैल को एक दिन में अधिकतम 38055 मरीज का रिकार्ड बना था।
विज्ञापन
एसीएस सूचना नवनीत सहगल के अनुसार प्रदेश में 1628990 अब तक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इनमें से अब तक 1462141 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 30 अप्रैल को कुल 310783 एक्टिव मामले थे। जो अब घटकर 149032 रह गए हैं। यानी कि पिछले 17 दिन में 1.60 लाख से अधिक कोरोना मामलों में कमी आई है। कुल एक्टिव मरीजों में से 1.10 लाख होम आईसोलेशन में हैं। इस तरह प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत हो गई है। जबकि मृत्युदर 1.1 प्रतिशत रह गई है। रविवार को 255110 कुल टेस्ट किए गए। इनमें से 1.07 लाख टेस्ट आरटीपीसीआर तकनीक से किए गए हैं।
लखनऊ, गोरखपुर में ही 500 से अधिक मरीज मिले
सोमवार को गोरखपुर में सबसे 542 मरीज मिले हैं। इसके अलावा लखनऊ में 517, सहारनपुर में 458, गौतमबुद्ध नगर में 457, मेरठ में 452, मुजफ्फर नगर में 362, मुरादाबाद में 342, मथुरा में 323, वाराणसी में 284, बलिया में 265, देवरिया में 252, गाजियाबाद में 243, बुलंदशहर में 233, लखीमपुर खीरी में 194, पीलीभीत 183, प्रयागराज में 166, बागपत में 158, एटा में 152, शामली में 149, गाजीपुर में 149, बिजनौर में 148, बरेली में 146, कानपुर नगर में 135, शाहजहांपुर में 131, बदायूं में 130, अलीगढ़ 114, बाराबंकी 110, जौनपुर में 107, अमरोहा में 104, बस्ती में 100 मरीज मिले हैं। प्रदेश में सोमवार को कुल 285 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। अब तक 17817 मरीजों की मौत हो चुकी है।