फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 8800 ECCE educators will be recruited in council schools, will give special training to children between t

यूपी: परिषदीय स्कूलों में होगी 8800 ईसीसीई एजुकेटरों की भर्ती, छह साल तक के बच्चों को देंगे विशेष प्रशिक्षण

Sat, 28 Jun 2025 08:33 AM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Jun 2025 08:33 AM IST
सार

Primary schools in UP: प्रदेश के 1.33 लाख परिषदीय विद्यालयों में से 70 हजार से अधिक में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाता है। अब यहां अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन देने की तैयारी चल रही है। 
 

विज्ञापन
UP: 8800 ECCE educators will be recruited in council schools, will give special training to children between t
स्कूलों में बच्चों का रखा जाएगा विशेष ख्याल। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 परिषदीय प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में चल रही बाल वाटिका को सशक्त बनाने के लिए 8800 अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर रखे जाएंगे। शिक्षा मंत्रालय ने इसकी सहमति देते हुए 113.30 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। बेसिक शिक्षा विभाग इनको संविदा पर 11 महीने के लिए रखेगा। इन्हें 10313 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

विज्ञापन


प्रदेश के 1.33 लाख परिषदीय विद्यालयों में से 70 हजार से अधिक में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाता है। यहां पर बाल वाटिका के रूप में तीन से छह साल तक के बच्चों की पढ़ाई होती है। वर्तमान में इसका जिम्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व संबंधित स्कूल का शिक्षक नोडल की भूमिका निभाता है। बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव आनंद कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ईसीसीई एजुकेटर संबंधित विद्यालयों के आंगनबाड़ी केंद्र को बाल वाटिका के रूप में विकसित करने, यहां नामांकित तीन से छह साल के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा देने का काम करेंगे।

विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता वाली समिति करेगी चयन

उप सचिव ने कहा है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली आठ सदस्यीय समिति ईसीसीई एजुकेटर का चयन करेगी। इसमें डायट प्राचार्य, बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी आदि शामिल होंगे। ईसीसीई एजुकेटर के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक गृह विज्ञान मुख्य विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ पास हो या नर्सरी अध्यापक शिक्षा, एनटीटी, सीटी नर्सरी, डीपीएसई का दो साल का डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता हो। वहीं आवेदक की आयु 40 साल से अधिक नहीं होगी।

10684 की चल रही चयन प्रक्रिया

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भी शिक्षा मंत्रालय ने प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में बाल वाटिका के लिए 10684 ईसीसीई एजुकेटर रखने की सहमति व बजट स्वीकृत किया है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इनके चयन की भी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस तरह नए शैक्षिक सत्र में बाल वाटिका को लगभग 20 हजार ईसीसीई एजुकेटर मिल जाएंगे। जो बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

यह होगा प्रमुख काम व दायित्व

- तीन से छह साल के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना
- पांच से छह साल के बच्चों पर ध्यान देते हुए निपुण भारत मिशन का लक्ष्य पाना
- अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों की प्रगति से अवगत कराना
- बच्चों के विकास से संबंधित इंडीकेटर से संबंधित चाइल्ड प्रोफाइल तैयार करना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed