{"_id":"6a187f2531e312c0ee09dee8","slug":"up-80-year-old-suffers-heart-attack-on-bengaluru-delhi-flight-emergency-landing-in-lucknow-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बंगलूरू से दिल्ली जा रही उड़ान में 80 वर्षीय बुजुर्ग को पड़ा हार्ट अटैक, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बंगलूरू से दिल्ली जा रही उड़ान में 80 वर्षीय बुजुर्ग को पड़ा हार्ट अटैक, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
Thu, 28 May 2026 11:15 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 28 May 2026 11:15 PM IST
सार
बंगलूरू से दिल्ली जा रही उड़ान में 80 वर्षीय बुजुर्ग यात्री को अचानक हार्ट अटैक पड़ गया। पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग कराई। एयरपोर्ट पर डॉक्टरों और एम्बुलेंस की व्यवस्था पहले से की गई थी। समय पर इलाज मिलने से बुजुर्ग की हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विमान
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू की दिल्ली जा रही उड़ान में अचानक एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई। बुजुर्ग को हार्ट अटैक पड़ा। मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई,जहां उसे इलाज मुहैया कराया गया।
विज्ञापन
मामला एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या एआई 2418 का है। यह फ्लाइट बंगलूरू से शाम 5:25 बजे उड़ान भरकर दिल्ली में रात 8:25 बजे लैंड करती है। बृहस्पतिवार को विमान ने बंगलूरू से उड़ान भरी, लेकिन बीच रास्ते विमान में एक 80 साल के बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई। उसे हार्ट अटैक पड़ गया।
विज्ञापन
आनन फानन इसकी सूचना और ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को पायलट ने दी। जिस पर एटीसी ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर, लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को डाइवर्ट करने को कहा। साथ ही लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने डॉक्टर्स की टीम और एम्बुलेंस को एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया।
विज्ञापन
रात सवा दस बजे विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जिसके बाद डॉक्टर्स ने मरीज की जांच कर इलाज दी और जान बचाई। विमान में कुल 128 पैसेंजर्स थे, जिसमें 11 लखनऊ एयरपोर्ट पर ही उतरा गए।