{"_id":"61ae0d343119d05a2a327a02","slug":"up-77-71-percent-people-of-the-state-have-taken-the-first-dose-of-vaccination-ten-new-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश के 77.71 प्रतिशत लोग ले चुके टीकाकरण की पहली डोज, कोरोना के दस नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश के 77.71 प्रतिशत लोग ले चुके टीकाकरण की पहली डोज, कोरोना के दस नए मरीज
Mon, 06 Dec 2021 07:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:10 PM IST
सार
प्रदेश में अब तक 16 करोड़ 83 लाख से अधिक पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 11 करोड़ 47 लाख से अधिक पात्र लोगों को पहली डोज और 05 करोड़ 35 लाख से अधिक पात्र लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेशवासियों को जल्द से जल्द टीकाकवर देने के उद्देश्य से प्रदेश में क्लस्टर 2.0 अप्रोच को लागू किया गया है। ग्रामों में क्लस्टर 2.0 अप्रोच से टीकाकरण की दूसरी डोज की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। क्लस्टर मॉडल के जरिए जिन ग्रामों, मोहल्लों में प्रथम डोज लगाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया था, उन ग्रामों में क्लस्टर मॉडल के तहत दूसरी डोज को लगाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 16 करोड़ 83 लाख से अधिक पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें 11 करोड़ 47 लाख से अधिक पात्र लोगों को पहली डोज और 05 करोड़ 35 लाख से अधिक पात्र लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश दूसरे प्रदेशों से कहीं आगे हैं। 24 करोड़ की आबादी वाले यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रभावी रणनीति के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। कम समय में तेजी से टीकारकण करने वाले यूपी मे अब तक 77.71 प्रतिशत पात्र लोगों ने पहली और 36.12 प्रतिशत पात्र लोगों ने दूसरी डोज का टीका कवर प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन
आठ करोड़ 85 लाख से अधिक हुई यूपी में जांच
प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,46,242 टेस्ट किए गए जिसमें 10 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई। अब तक यूपी में 8 करोड़ 85 लाख से अधिक जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 137 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 07 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही प्रदेश का रिकवरी रेट अब 98.7 प्रतिशत पहुंच गया है।
विज्ञापन