Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 7 cities will have women hostels in the name of Lokmata Ahilyabai, CM Yogi announced; these will be the ci

यूपी: लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर 7 शहरों में होंगे महिला हॉस्टल, सीएम योगी ने किया ऐलान; होंगे ये शहर

Sun, 01 Jun 2025 11:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 01 Jun 2025 11:10 PM IST
सार

Lokmata Ahilyabai:लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर प्रदेश सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के 7 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले हॉस्टल का नाम लोकमाता के नाम पर रखा जाएगा।

विज्ञापन
UP: 7 cities will have women hostels in the name of Lokmata Ahilyabai, CM Yogi announced; these will be the ci
अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर प्रदेश सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के 7 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए बनने वाले हॉस्टल का नाम लोकमाता के नाम पर रखा जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर हुए समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोगों से वादा किया कि जल्द ही आगरा में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हॉस्टल का नाम लोकमाता के नाम पर रखने का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और हस्तशिल्प के लिए किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि प्रदेश सरकार लोकमाता से प्रेरणा ले रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काशी की बनारसी साड़ी की तरह रानी अहिल्याबाई ने महेश्वर में साड़ियों का निर्माण कराकर पूरी दुनिया में उनकी पहचान दिलाई। करीब 250 साल पहले महिलाओं को कामकाजी बनाने में लोकमाता ने जो योगदान दिया, उसी से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल खोलने जा रही है। मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और मातृ वंदन योजना के पीछे रानी अहिल्याबाई को प्रेरणा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में बनेंगे महिला हॉस्टल
घर से दूर नौकरी कर रहीं कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास देने के लिए आगरा, कानपुर, झांसी, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में महिला हॉस्टल बनेंगे। इनमें सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, लाइब्रेरी, कॉमन रूम, मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed